जुलाई का दूसरा हफ्ता OTT पर होगा धमाकेदार, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
क्या है खबर?
जुलाई, 2026 का दूसरा हफ्ता OTT प्रेमियों के लिए मनोरंजन का शानदार महीना साबित होने वाला है। दरअसल इस हफ्ते अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मिस्ट्री, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और पीरियड ड्रामा, जैसे कई जॉनर की कहानियां दर्शकों को भरपूर मनोरंजन का मौका देंगी। ऐसे में आइए देखते हैं जुलाई के दूसरे हफ्ते में OTT पर दस्तक देने वाली फिल्मों की पूरी सूची।
#1 & #2
'पेड्डी' और 'पति पत्नी और वो 2'
सुपरहिट फिल्म 'पेड्डी' 9 जुलाई, 2026 से OTT पर धमाल मचाएगी। राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 'पति पत्नी और वो 2' को आप 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इस फिल्म को लोगों ने रिलीज के बाद खूब पसंद किया था। आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की इस फिल्म में मुख्य तौर पर नजर आ रही हैं।
#3 & #4
'इक्का' और 'परिमाला एंड कंपनी'
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'इक्का' 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद साथ दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म में दीया मिर्जा, तिलोत्तमा शोम, संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। डार्क कॉमेडी थ्रिलर तमिल फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' को आप 10 जुलाई से ZEE5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म में जयराम, संजना कृष्णमूर्ति और अनंतिका अनिलकुमार मुख्य भूमिका में है।
जानकारी
#5 'बाल्टी'
तमिल स्पोर्ट्स थ्रिलर फिल्म 'बाल्टी' 10 जुलाई से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म को उन्नी शिवलिंगम ने लिखा और निर्देशित किया है। वहीं इसमें शेन निगम, शांतनु भाग्यराज और प्रीति असरानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।