Loading...
जुलाई के तीसरे हफ्ते में नहीं होगी मनोरंजन की कमी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
जुलाई के तीसरे हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 फिल्में-सीरीज

जुलाई के तीसरे हफ्ते में नहीं होगी मनोरंजन की कमी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Jul 14, 2026
07:04 am

क्या है खबर?

जुलाई, 2026 का दूसरा हफ्ता OTT प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते कई दमदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस वजह से यह पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरपूर होगा। इस सूची में 'सेकेंड लव' से लेकर 'रक्तांचल सीजन 3' तक का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इनके अलावा कौन सी फिल्में और सीरीज किन OTT प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली हैं।

#1 & #2

'मर्डर 101' और 'सेकेंड लव'

'मर्डर 101' एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज है। यह 13 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। फिलहाल इस सीरीज के सिर्फ 3 एपिसोड ही रिलीज किए गए हैं। वहीं इसके बाकी एपिसोड कब रिलीज होंगे इसके बारे में निर्माताओं ने जानकारी नहीं दी है।

'सेकेंड लव' एक तमिल रियलिटी डेटिंग शो है, जिसमें 12 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इसमें यह प्रतियोगी पुराने रिश्तों को छोड़तक नए रिश्तों की तलाश करेंगे। यह 13 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ है।

#3 & #4

'रक्तांचल सीजन 3' और 'डिजायर'

रितम श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित 'रक्तांचल सीजन 3' 16 जुलाई, 2026 से अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इसकी कहानी पूर्वांचल में माफिया की असल जिंदगी पर है। इसका पहला सीजन साल 2020 में और दूसरा सीजन 2022 में आया था।

'डिजायर' 17 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर आ रही है। यह ऐसे परिवार की कहानी है, जिसकी शांत जिंदगी में एक स्विमिंग कोच के आने के बाद भावनात्मक घटनाओं की शुरुआत होती है और फिर इसकी कहानी खतरनाक मोड़ लोती है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'तीसरी बेगम'

सोशल-ड्रामा फिल्म 'तीसरी बेगम' 18 जुलाई को दस्तक देगी। इसे आप वेब्स OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म में कायनात अरोड़ा और मुग्धा गोडसे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT