गोविंदा की वापसी से पहले OTT पर जरूर देखें उनकी ये 5 सुपरहिट फिल्में
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने बड़े पर्दे पर वापसी का ऐलान कर अपने प्रशंसकों को खुशखबरी दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह जल्द ही फिल्म 'रूपा' में नजर आएंगे। उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में नई फिल्म के रिलीज होने से पहले आइए गोविंदा की उन शानदार फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिनका आनंद आप विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म्स पर ले सकते हैं।
#1 & #2
'हीरो नंबर 1' और 'कुली नंबर 1'
साल 1997 में आई डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म 'हीरो नंबर 1' में गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर, कादर खान और परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कल्ट कॉमेडी फिल्म 'कुली नंबर 1' में गोविंदा के साथ-साथ करिश्मा कपूर, कादर खान, हरीश कुमार और शक्ति कपूर ने काम किया था। इस फिल्म का भी आप प्राइम वीडियो पर लुफ्त उठा सकते हैं।
#3 & #4
'राजा बाबू' और 'दूल्हे राजा'
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'राजा बाबू' में गोविंदा के साथ-साथ करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर, कादर खान और अरुणा ईरानी अहम भूमिका में थे। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। आप इस फिल्म को भी OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
हरमेश मल्होत्रा के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'दूल्हे राजा' में गोविंदा के साथ-साथ रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर और प्रेम चोपड़ा साथ दिखाई दिए थे। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'पार्टनर'
2000 के दशक की गोविंदा की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पार्टनर' को डेविड धवन ने निर्देशित किया था। इसमें गोविंदा के साथ सलमान खान, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता भी नजर आए थे। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।