'सतलुज' हटी तो क्या हुआ? OTT पर देखें दिलजीत दोसांझ की ये सुपरहिट फिल्में
क्या है खबर?
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' विवादों के कारण चर्चा में है। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज किया गया था, लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसे महज 48 घंटे के भीतर प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। ऐसे में अगर आप दिलजीत के प्रशंसक हैं, तो उनकी दूसरी शानदार फिल्मों का आनंद विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म्स पर ले सकते हैं।
#1 & #2
'चमकीला' और 'उड़ता पंजाब'
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' पंजाब के मशहूर और विवादित गायक अमर सिंह चमकीला की असल जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्राइम-ड्रामा फिल्म 'उड़ता पंजाब' की कहानी पंजाब में फैले ड्रग्स के गंभीर संकट को दिखाती है। इसमें दिलजीत के साथ-साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर और आलिया भट्ट भी हैं। आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'गुड न्यूज' और 'क्रू'
राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' में दिलजीत के साथ-साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी नजर आए थे। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
फिल्म 'क्रू' की कहानी एयरलाइन इंडस्ट्री के बैकड्रॉप पर आधारित है। इसमें दिलजीत के साथ-साथ तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन शामिल हैं। इस फिल्म का लुफ्त आप नेटफ्लिक्स उठा सकते हैं।
जानकारी
#5 'बॉर्डर 2'
देशभक्ति और वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 2026 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में दिलजीत मुख्य भूमिका में थे। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।