NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एनिमेशन के दीवाने हैं तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन एनिमेशन फिल्में
    मनोरंजन

    एनिमेशन के दीवाने हैं तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन एनिमेशन फिल्में

    एनिमेशन के दीवाने हैं तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन एनिमेशन फिल्में
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jan 29, 2019, 02:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    एनिमेशन के दीवाने हैं तो ज़रूर देखें बॉलीवुड की ये बेहतरीन एनिमेशन फिल्में

    फिल्में देखना आख़िर किसे पसंद नहीं है। बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में अलग-अलग विषयों पर बनती हैं। इनमें से कुछ एनिमेशन फिल्में भी होती हैं। हालाँकि, हॉलीवुड की अपेक्षा बॉलीवुड में एनिमेशन फिल्में बहुत ही कम बनती हैं। बॉलीवुड की कई एनिमेशन फिल्में हैं, जो आपको ख़ूब गुदगुदाने का काम करती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी ही बेहतरीन एनिमेशन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

    जब मनुष्य रूप में पृथ्वी पर पैदा हुए हनुमान जी

    अगर आप हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं और आपको धार्मिक चीज़ें देखना पसंद हैं तो यक़ीनन आपको एनिमेशन फिल्म 'रिटर्न ऑफ़ हनुमान' देखनी चाहिए। 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इसमें हनुमान जी देवताओं के साथ एक कॉंट्रैक्ट साइन करते हैं, जिसके अनुसार एक बच्चे को परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए ये मनुष्य रूप में पैदा होते हैं। इस फिल्म में बुराई पर अच्छाई के विजय के बारे में दिखाया गया है।

    महाबली घटोत्कच का बाल रूप

    अगर आप महाभारत की कहानी से परिचित होंगे तो आपको पता होगा कि घटोत्कच भीम और हिडिंबा के पुत्र थे। उन्होंने अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु की सुरेखा से शादी करवाने में मदद की थी, इसके अलावा अपनी माता के कहने पर महाभारत के युद्ध में कौरवों की शैतानी योजना से भी अभिमन्यु की रक्षा की थी। फिल्म 'घटोत्कच' में घटोत्कच के बाल रूप को बहुत अच्छी तरह से पर्दे पर पेश किया गया है।

    बच्चों को ज़रूर देखनी चाहिए यह फिल्म

    निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल्ली सफ़ारी' बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी काफ़ी पसंद आई थी। इस फिल्म में इंसानों द्वारा जंगल के विनाश की वजह से जानवरों के जीवन में आए बदलाव के बारे में दिखाया गया है। गोविंदा ने अपनी आवाज़ से बजरंगी बंदर के किरदार को मशहूर कर दिया था। फिल्म गुदगुदाते हुए पर्यावरण सुरक्षा का भी संदेश देती है। बच्चों को यह फिल्म ज़रूर देखनी चाहिए।

    एनिमेशन रूप में देखें श्रीकृष्ण और मामा कंस की कहानी

    रुचि नारायण द्वारा निर्देशित फिल्म 'कृष्ण और कंस' में आपको श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को एनिमेशन रूप में देखने का मौक़ा मिलेगा। कृष्ण का जन्म मामा कंस के विनाश की लिए हुआ था। बचपन से ही कृष्ण बहुत नटखट थे और अपनी मनमोहक अदाओं से हर किसी का मन मोह लेते थे। एनिमेशन रूप में श्रीकृष्ण को देखना बहुत ही रोमांचित करता है। बच्चों के साथ ही बड़ों को भी यह फिल्म देखनी चाहिए।

    ख़ूबसूरती से पर्दे पर पेश की गई रामायण की कहानी

    रामायण की कहानी से हर कोई वाकिफ़ होगा। फिल्म 'महायोद्धा राम' में रामायण की कहानी को एनिमेशन का रूप देते हुए बहुत ख़ूबसूरती से पर्दे पर पेश किया गया है। 2016 में आई इस फिल्म का निर्देशन रोहित वैद ने किया था। पूरी फिल्म को इतने मज़ेदार तरीक़े से पेश किया गया है कि एक पल के लिए भी आप अपनी निगाह इससे हटा नहीं पाएँगे। बच्चों को ज्ञानवर्धन के लिए ये फिल्म ज़रूर दिखाएँ।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    गोविंदा

    बॉलीवुड समाचार

    आइलैंड से डायनासोर की खोपड़ी ख़रीदने तक, जानिए लियोनार्डो डिकैप्रियो के 5 अजीबो-गरीब शौक़ हॉलीवुड समाचार
    महात्मा गांधी पर बनी फिल्म 'द गांधी मर्डर' भारत में नहीं होगी रिलीज़, ये है वजह हॉलीवुड समाचार
    दिल्ली में 'ठाकरे' की स्पेशल स्क्रीनिंग, शिवसेना ने दिया प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को न्योता नरेंद्र मोदी
    सलमान खान के धांसू डायलॉग के साथ फिल्म 'भारत' का टीज़र रिलीज़ भारत की खबरें

    मनोरंजन

    अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ जल्दी ही सात फेरे ले सकते हैं वरुण धवन सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपार्टमेंट में मिली गोविंदा के भतीजे की लाश, शोक में परिवार बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की लिव-इन वाली कहानी 'लुका छुपी' का ट्रेलर रिलीज़ बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं दिखेंगी दयाबेन बनीं दिशा वकानी, छोड़ दिया शो बॉलीवुड समाचार

    गोविंदा

    बॉलीवुड अभिनेता कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    #ValentinesDay: बॉलीवुड के वो पांच अफेयर्स जो चर्चा में रहे, लेकिन नहीं हो पाई शादी अक्षय कुमार
    जिस सीट से गोविंदा रहे थे सांसद, वहीं से चुनाव लड़ सकती हैं उर्मिला मातोंडकर भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर मुंबई सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी उर्मिला मातोंडकर, गोविंदा लड़े थे इसी सीट से चुनाव मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023