NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी?
    अगली खबर
    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी?

    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 12, 2021
    09:07 pm

    क्या है खबर?

    23 वर्षीय मानसा वाराणसी ने बुधवार को फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीता है। फेमिना मिस इंडिया के विजेताओं की घोषणा फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई है।

    10 फरवरी को फेमिना मिस इंडिया 2020 के ग्रांड फिनाले में तेलंगाना की मानसा ने यह खिताब अपने नाम किया है।

    वहीं, मान्या सिंह और मनिका शियोकांड इस प्रतियोगिता में पहली और दूसरी रनर-अप रही हैं।

    आइए मानसा के बारे में जानें।

    परिचय

    कौन हैं मानसा वाराणसी?

    मानसा का जन्म हैदराबाद में हुआ है और इन्होंने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है। वह एक फाइनेंसियल इंफॉर्मेशन एक्सचेंज एनालिस्ट हैं और फाइनेंस की दुनिया की अच्छी समझ रखती हैं।

    मानसी को किताबें पढ़ना, संगीत सुनना और योगाभ्यास करना पसंद है। मानसी भरतनाट्यम और संगीत का बहुत शोक है।

    उन्हें संगीत और नृत्य से अलग प्रकृति से भी भरपूर प्रेम है।

    उन्हें अनदेखी जगहों पर घूमना भी बहुत पसंद है।

    प्रेरणा

    पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा से प्रेरित हैं मानसा

    मानसा अपनी मां, दादी और छोटी बहन से काफी प्रभावित हैं। इसके अलावा महिलाओं में उन्हें मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा काफी पसंद हैं।

    गौरतलब है कि 20 साल पहले प्रियंका ने 30 नवंबर, 2000 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

    जानकारी के अनुसार, मानसा को क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म 'इंटरस्टेलर' पसंद है। इसके अलावा हिंदी फिल्मों में उन्हें श्रीराम राघवन की 'अंधाधुन' बहुत पसंद है।

    बयान

    सुंदरता के साथ मानसा की सोच है असाधारण

    मानसा ने ग्रैंड फिनाले में एक कोट पढ़ा था, जिससे इस प्रतियोगिता के जज काफी प्रभावित हुए थे।

    उन्होंने कहा था, "किसी किताब में किसी ने लिखा था कि आपके साथ कुछ असाधारण तब तक नहीं होगा, जब तक आप कुछ स्वयं असाधारण नहीं करेंगे, आप अपनी सोच बदलिए और कुछ अलग कीजिए, आप खुद ही कुछ अलग कर जाएंगे।"

    अपने बेहतर व्यक्तित्व के कारण ही मानसा इससे पहले मिस तेलंगाना का खिताब को भी जीत चुकी हैं।

    जानकारी

    कहां आयोजित हुआ था यह कार्यक्रम?

    फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रांड फिनाले मुंबई के प्लश होटल में आयोजित किया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने इस इवेंट को होस्ट किया था। इस इवेंट में अभिनेत्री वाणी कपूर, चित्रांगदा सिंह, नेहा धूपिया और पुलकित सम्राट जैसे कलाकार शामिल हुए थे।

    जानकारी

    'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता का महत्व

    'फेमिना मिस इंडिया' भारत की राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन साल में एक बार होता है। इसमें विजयी होने वाले प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमती मिलती है।

    इसकी विजेताओं को मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने की इजाजत मिलती है।

    अब मानसा दिसंबर, 2021 में होने वाली 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

    जानकारी

    कलर्स चैनल पर 28 फरवरी को ग्रैंड फिनाले का होगा प्रसारण

    VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020 की विजेता मानसा को मिस इंडिया 2019 की सुमन रतन सिंह राव ने मिस इंडिया 2020 का ताज पहनाया है। कलर्स टीवी चैनल पर 28 फरवरी को इस ग्रैंड फिनाले का प्रसारण किया जाएगा।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    इंस्टाग्राम पोस्ट में देखिए क्राउन पहनती मानसा का वीडियो

    Instagram post

    A post shared by missindiaorg on February 11, 2021 at 7:31 pm IST

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    मिस इंडिया

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    मनोरंजन

    'द फैमिली मैन 2' अब 12 फरवरी को नहीं होगी रिलीज- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार
    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स बॉलीवुड समाचार
    फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर बनाने जा रहे हैं रोमांटिक फिल्म! करण जौहर

    मिस इंडिया

    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025