NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनीं काइली जेनर, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे
    अगली खबर
    सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनीं काइली जेनर, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे

    सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनीं काइली जेनर, मार्क जुकरबर्ग को छोड़ा पीछे

    लेखन स्वाति पाण्डेय
    Mar 06, 2019
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी टीवी स्टार काइली जेनर सबसे कम उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बन गई हैं।

    काइली ने ये खिताब अपने कॉस्मेटिक ब्रांड के लिए जीता है, जिसे उन्होंने तीन साल पहले शुरू किया था।

    काइली ने ये खिताब 21 साल की उम्र में अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ काइली ने फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है।

    मार्क ने ये उपलब्धि साल 2008 में अपने नाम की थी। उस समय उनकी उम्र 23 साल थी।

    लिस्ट

    नंबर वन पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस

    फोर्ब्स मैगजीन ने मंगलवार को वार्षिक अरबपतियों की लिस्ट जारी की।

    इस लिस्ट के अनुसार, काइली सबसे कम उम्र में बनीं सेल्फ मेड अरबपति हैं।

    कुल 2,153 लोगों की लिस्ट में काइली का कॉस्मेटिक ब्रांड (काइली कॉस्मेटिक्स) 2,057 नंबर पर है।

    काइली के ब्रांड ने पिछले साल 36 करोड डॉलर की ब्रिकी की थी।

    इस लिस्ट में अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स क्रमश: नंबर एक और दो नंबर पर हैं।

    जानकारी

    मार्क दो पायदान खिसक कर पांचवे नंबर पर पहुंचे

    लिस्ट में वॉरेन बफेट तीसरे नंबर पर, जबकि बरनार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) चौथे नंबर पर हैं। जहां मार्क इस लिस्ट में पिछले साल पांचवे नंबर पर थे, वहीं वो इस बार आठवें पर हैं। लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 715 नंबर पर हैं।

    बयान

    उपलब्धि पर काइली ने कहा ये

    इस उपलब्धि पर काइली का कहना है कि उन्हें इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी, लेकिन ऐसा होने के बाद उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। काइली के पास लगभग 100 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।

    सोशल मीडिया से बिक्री

    काइली के इंस्टाग्राम पर 12.8 करोड़ फॉलोअर्स

    काइली के ज्यादातर उत्पादों की बिक्री उनके सोशल मीडिया अकाउंट से हो जाती है। काइली के सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स हैं।

    इंस्टाग्राम पर काइली के 12.8 करोड़ फॉलोअर्स हैं तो ट्विटर पर उन्हें 2.67 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

    वहीं, काइली का स्नैपचैट अकाउंट सबसे ज्यादा देखे जाने वाले अकाउंट में से एक है।

    बता दें कि काइली के शुरुआती स्टॉक 'लिप किट्स' एक मिनट से भी कम समय में बिक गए थे। इसकी कीमत लगभग 2,100 रुपये थी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    काइली का इंस्टाग्राम पोस्ट

    SETTING POWDERS by @kyliecosmetics launching March 7th💗

    A post shared by kyliejenner on Feb 28, 2019 at 5:27pm PST

    काइली कॉस्मेटिक्स

    साल 2015 में शुरू किया था ब्रांड

    काइली ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की शुरुआत साल 2015 में की थी। इसमें कुल 12 लोगों का स्टॉफ है, जिसमें से सात फुल टाइम और पांच पार्ट टाइम हैं।

    इसके प्रोडक्ट्स को एक प्राइवेट लेबल प्रोड्यूसर, सीड ब्यूटी द्वारा बनाया जाता है, जबकि काइली खुद प्रोडक्ट्स के आइडिया देती हैं।

    शॉपीफाई (Shopify) नाम की वेबसाइट प्रोडक्ट्स का सेल अपने प्लेटफॉर्म पर करती है।

    आइडिया

    ऐसे आया आइडिया

    काइली का कहना है कि 15 साल की उम्र से ही उन्हें लिपस्टिक और लिप लाइनर का काफी शौक था, लेकिन उन्हें कभी भी लिपस्टिक और लिप लाइनर का परफेक्ट मैच नहीं मिला।

    इसके बाद ही उनके मन में ख्याल आया कि वह एक ऐसे ही किसी प्रोड्क्ट को बनाएंगी, जिसमें लिपस्टिक और लिप लाइनर का परफेक्ट मैच शामिल हो।

    परिचय

    किम कार्दशियन की बहन हैं काइली

    काइली का जन्म साल 1997 में हुआ था।

    काइली के पिता का नाम केटलिन जेनर और माता का नाम क्रिश जेनर है।

    गौरलब है कि काइली और अभिनेत्री किम कार्दशियन की मां एक ही हैं, जबकि दोनों के पिता अलग-अलग हैं।

    दस साल की उम्र में काइली ने टेलीविज़न सीरीज़ 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स' से डेब्यू किया था।

    काइली कई म्यूजिक वीडियोज़ में भी नज़र आ चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    काइली जेनर

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    हॉलीवुड समाचार

    क्या 'एवेंजर्स: एंडगेम' में 'आयरन मैन' और 'कैप्टन अमेरिका' की हो जाएगी मौत? बॉलीवुड समाचार
    अब 'जैक स्पैरो' के किरदार में नहीं दिखेंगे जॉनी डेप, 14 साल रहें फिल्म का हिस्सा मनोरंजन
    किम कार्दशियन ने किया क्रिसमस पार्टी का आयोजन, हॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो मनोरंजन
    #Alvida2018: 2019 में 'एनाबेल 3' सहित ये डरावनी फिल्में आ रहीं हैं आपको डराने मनोरंजन

    मनोरंजन

    श्रीदेवी की बरसी से पहले पति बोनी कपूर करेंगे 'चांदनी' की खास साड़ी नीलाम, जानें कारण श्रीदेवी
    अगले महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक अक्षय कुमार
    #Oscars2019: भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर, जानिए कैसी है फिल्म हॉलीवुड समाचार
    #Oscars: 'रोमा' के डायरेक्टर व ओलिविया कोलमेन ने जीता ऑस्कर, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार

    काइली जेनर

    काइली जेनर के पोस्ट को पछाड़ने वाले अंडे के पीछे है इस भारतीय का हाथ इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025