Loading...
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही छाईं ये फिल्में, एडवांस बुकिंग से खूब छापे नोट
सिनेमाघरों में आने से पहले ही इन फिल्मों का बजा डंका

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही छाईं ये फिल्में, एडवांस बुकिंग से खूब छापे नोट

Sep 07, 2026
08:30 am

क्या है खबर?

फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ऐसे में 2026 में रिलीज हुई उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए जबरदस्त कमाई की है।

#1, #2 & #3

'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2' और 'मिर्जापुरः द मूवी'

'धुरंधर 2' का नाम इस सूची में पहले स्थान पर है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने रिलीज के पहले एडवांस बुकिंग से 53 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस सूची में दूसरा नाम फिल्म 'बॉर्डर 2' का है। भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 14.9 करोड़ की कमाई की थी।

'मिर्जापुर द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया। सैकनिल्क के मुताबिक इसने 12.55 करोड़ की कमाई की थी।

#4, #5 & #6

'आवारापन 2', 'कॉकटेल 2' और 'धमाल 4'

फिल्म 'आवारापन 2' साल साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का सीक्वल है। इमरान हाशमी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 10.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

'कॉकटेल 2' भी साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की इस रोमांटिक ड्रामा ने एडवांस बुकिंग से 7.1 करोड़ रुपये कमाए थे।

उधर अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने एडवांस बुकिंग से 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

#7, #8 & #9

'भूत बंगला', 'वेलकम टू द जंगल' और 'अल्फा'

प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग से 5 करोड़ रुपये कमाए थे।

कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने एडवांस बुकिंग से 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिज और परेश रावल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

वहीं आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल की फिल्म 'अल्फा' ने एडवांस बुकिंग से महज 4.6 करोड़ की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT