बॉक्स ऑफिस पर 2026 का जलवा, इन फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई
क्या है खबर?
साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 'हनुमान अंश' से लेकर 'धुरंधर 2' तक कई बड़े नाम शामिल हैं। इन फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार कारोबार किया। ऐसे में आइए जानते हैं, 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
#1, #2 & #3
'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2' और 'हनुमान अंश'
आदित्य धर की जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। उन्होंने 1186.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 362.76 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'हनुमान अंश' साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म साबित हुई है। इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।
#4, #5 & #6
'मिर्जापुर द मूवी', 'भूत बांगला' और 'धमाल 4'
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की क्राइम ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने अब तक सिनेमाघरों में 223.77 करोड़ रुपये की कमाई की है।
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बांगला' ने 199.23 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इंद्र कुमार की कई बड़े स्टार्स वाली कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म ने भारत में 177.92 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#7, #8 & #9
'आवारापन 2', 'टॉक्सिक' और 'वेलकम टू द जंगल'
एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने 156.12 करोड़ रुपये कमाए थे।
यश की एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' हिंदी भाषी दर्शकों को बहुत पसंद आई। थी। इसने 143.92 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
'वेलकम टू द जंगल' में कई बड़े स्टार्स, जबरदस्त VFX और जंगल में होने वाली मज़ेदार घटनाओं से भरपूर एक रोमांचक फिल्म है। इसने 137.93 करोड़ रुपये की कमाई की थी।