NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 6 मार्च को होगा इतिहास विषय का पेपर, ऐसे करें तैयारी
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 6 मार्च को होगा इतिहास विषय का पेपर, ऐसे करें तैयारी
    इतिहास विषय की तैयारी के लिए अपनाएं ये टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 6 मार्च को होगा इतिहास विषय का पेपर, ऐसे करें तैयारी

    लेखन राशि
    Feb 27, 2024
    12:01 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

    इसके तहत कला संकाय में 6 मार्च को इतिहास विषय की परीक्षा होगी। इतिहास में कई सारी तारीखें और तथ्यों को याद करना होता है। ऐसे में अधिकांश छात्र इस विषय में कठिनाई महसूस करते हैं।

    हालांकि, सही रणनीति के साथ तैयारी करके इस विषय में अच्छे अंक लाए जा सकते हैं।

    आइए इतिहास की तैयारी के लिए उपयोगी टिप्स जानते हैं।

    #1

    पाठ्यक्रम के इन खंडों पर प्रमुखता से दें ध्यान

    इतिहास के पाठ्यक्रम के 3 प्रमुख भाग हैं। पहले भाग में हड़प्पा सभ्यता, प्रारंभिक राज्य और अर्थव्यवस्थाएं, प्रारंभिक समाज जैसे खंडों पर विशेष ध्यान दें।

    दूसरे भाग में भक्ति और सूफी परंपराएं, विजयनगर साम्राज्य, किसान, जमींदार और मुगल साम्राज्य के बारे में पढ़ें।

    तीसरे भाग में 1857 के विद्रोह, महात्मा गांधी के आंदोलन और राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान निर्माण के बारे में विस्तार से पढ़ें। इनसे सबसे ज्यादा अंकों में सवाल पूछे जाते हैं।

    #2

    तारीखें और तथ्य याद करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    इतिहास नामों और तारीखों से भरा है और इन जानकारियों में छात्र भ्रमित हो जाते हैं।

    इन्हें याद करने के लिए फ्लैश कार्ड बनाएं और स्टडी टेबल के पास चिपका लें।

    इतिहास के तथ्य बार-बार भूल रहे हैं तो लिख-लिख कर याद करें। हमेशा पढ़ते समय अपने साथ एक खाली पेज रखें।

    चीजें याद करने के बाद इसमें सभी जानकारी लिख कर जरूर देखें और सभी आवश्यक पहलुओं का बार-बार रिवीजन करें।

    #3

    उत्तर लेखन का अभ्यास करें

    परीक्षा में लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय सवाल पूछे जाएंगे, इनमें समय पर हल करने के लिए अभ्यास करना जरूरी है।

    उम्मीदवार प्रत्येक पाठ में दिए गए अभ्यास प्रश्नों का उत्तर लिखें। इसके अलावा पिछले साल में पूछे गए उच्च महत्व वाले टॉपिकों से संबंधित प्रश्न हल करें।

    उत्तर लेखन के दौरान संरचना पर विशेष ध्यान दें। इतिहास में चित्र या आरेख नहीं बनाए जा सकते हैं। ऐसे में प्लोचार्ट और बुलेट प्वाइंट्स से उत्तरों को आकर्षक बनाना चाहिए।

    #4

    कालानुक्रम में याद करें घटनाएं

    इतिहास को हमेशा कालानुक्रम यानि क्रोनोलॉजी में याद करें। अगर आप क्रमबद्ध तरीके से घटनाएं याद करेंगे तो भ्रमित हो जाएंगे।

    ऐसे में सभी ऐतिहासिक घटनाओं और राजाओं को क्रम में याद करें। उदाहरण के लिए महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए चंपारण सत्याग्रह, खेड़ा सत्याग्रह को क्रमबद्ध तरीके से पढ़ें।

    राजाओं के राज्य विस्तार और नीतियों को अच्छी तरह समझें। भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में चले आंदोलनों को याद करने के लिए मानचित्रों का सहारा लें।

    जानकारी

    मानचित्र का भी अभ्यास करें

    परीक्षा में मानचित्र से 10 अंक का सवाल पूछा जाएगा। ऐसे में इसे बिल्कुल अनदेखा न करें। बेहतर तैयारी के लिए उम्मीदवार पिछले साल के प्रश्नपत्रों के मानचित्र संबंधी सवाल हल करें और एक खाली नक्शे के साथ अभ्यास करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें उत्तर प्रदेश
    UP Board: पेपर लीक के कारण 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आगरा में बोर्ड परीक्षा के दौरान मजिस्ट्रेट बनकर पहुंचा फर्जी उड़न दस्ता, चार गिरफ्तार आगरा
    UP Board Calendar 2022-23: मार्च में होंगी बोर्ड परीक्षाएं, कक्षा 9-10 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव उत्तर प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE: 12वीं के छात्र भौतिकी, गणित और रसायन विज्ञान के इन टॉपिकों पर दें ध्यान CBSE
    उत्तर प्रदेश: 22 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ऐसे देखें टाइम टेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    CBSE ने हिंदी में जारी किया 10वीं-12वीं का पाठ्यक्रम, डेटशीट पर आई ये जानकारी CBSE
    राजस्थान: जनवरी में आयोजित होंगी 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, सैद्धांतिक परीक्षाओं पर आई ये जानकारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

    परीक्षा तैयारी

    बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी में चाहिए अच्छे अंक तो तैयारी के दौरान न करें ये गलतियां CBSE
    बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाना चाहते हैं? अपनाएं ये उत्तर लेखन टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    NEET UG: जानें सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक और तैयारी के टिप्स NEET
    JEE मेन के तुरंत बाद कैसे शुरू करें JEE एडवांस्ड की तैयारी? अपनाएं ये टिप्स JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025