NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPTET 2021 के लिए शुरू हुए आवेदन, 28 नवंबर को होगी परीक्षा
    अगली खबर
    UPTET 2021 के लिए शुरू हुए आवेदन, 28 नवंबर को होगी परीक्षा
    UPTET 2021 के लिए शुरू हुए आवेदन

    UPTET 2021 के लिए शुरू हुए आवेदन, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

    लेखन तौसीफ
    Oct 11, 2021
    10:22 pm

    क्या है खबर?

    UPTET 2021 (यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा) 28 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं।

    उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    अधिसूचना के मुताबिक, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर है।

    UPTET परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भर सकते हैं।

    परीक्षा तिथि

    28 नवंबर को आयोजित होगी UPTET 2021 परीक्षा

    UPTET परीक्षा 28 नवंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी और इसके लिए एडमिट कार्ड 17 नवंबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

    परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। पेपर-1 प्राइमरी (कक्षा 1 से कक्षा 5) और पेपर-2 जूनियर (कक्षा 6 से 8) के लिए होगा।

    पेपर-1 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, जबकि पेपर-2 दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगी।

    योग्यता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    यदि आपको उत्तर प्रदेश के प्राइमरी और जूनियर लेवल के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा है तो आपको यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

    UPTET 2021 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास बीएड, डीएलएड या बीएलएड की डिग्री होनी आवश्यक है।

    उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    जानकारी

    ऐसे होंगे दोनों पेपर

    पेपर-1 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्स और पर्यावरण शिक्षा से 1-1 नंबर के 150 सवाल होंगे। जबकि पेपर-2 में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी, लैंग्वेड-I व लैंग्वेज-II, साइंस और मैथ्स से 1-1 नंबर के 150 प्रश्न होंगे। दोनों पेपर 150-150 मिनट के होंगे।

    जरुरी तिथियां

    UPTET 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

    UPTET आवेदन शुरू होने की तिथि- 07 अक्टूबर, 2021

    UPTET 2021 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि- 25 अक्टूबर, 2021

    UPTET परीक्षा शुल्क अंतिम तिथि- 26 अक्टूबर, 2021

    UPTET का पूरा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि- 27 अक्टूबर, 2021

    UPTET परीक्षा तिथि- 28 नवंबर, 2021

    UPTET एडमिट कार्ड- 17 नवंबर, 2021

    UPTET आंसर-की- 02 दिसंबर, 2021

    UPTET रिजल्ट- 28 दिसंबर, 2021

    क्या आप जानते हैं?

    अब जीवन भर के लिए वैध है UPTET पास प्रमाण पत्र

    जानकारी के लिए बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UPTET के प्रमाण पत्र को जीवन भर के लिए वैध बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। अब तक UPTET का प्रमाण पत्र पांच साल के लिए ही वैध था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव
    जासूसी के आरोप में पंजाब से व्यक्ति गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान लीक की जानकारी पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025