Page Loader
UPSC Result 2019: प्री परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कब होंगे मेन के लिए आवेदन

UPSC Result 2019: प्री परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, जानें कब होंगे मेन के लिए आवेदन

Jul 13, 2019
11:24 am

क्या है खबर?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कल यानी 12 जुलाई, 2019 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। UPSC प्री परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UPSC ने सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जून, 2019 को किया था। आइए जानें कैसे देखें अपना UPSC प्री रिजल्ट 2019।

मेन परीक्षा

कब होगी मेन परीक्षा

जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। उन्हें अब सिविल सेवा मेन परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए उन्हें विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। DAF UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर 01 अगस्त, 2019 से 16 अगस्त, 2019 को शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध होंगे। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार UPSC 20 सितंबर, 2019 को सिविल सेवा मेन परीक्षा और 01 दिसंबर, 2019 को भारतीय वन सेवा मेन परीक्षा आयोजित करेगा।

जानकारी

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

मेन परीक्षा के टाइम टेबल के साथ-साथ UPSC सिविल सेवा मेन परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा होने के तीन या चार सप्ताह पहले अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

रिजल्ट

कैसे देखें अपना रिजल्ट

UPSC प्री परीक्षा रिजल्ट 2019 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। अब होम पेज पर पर आपको सिविल सेवा प्री परीक्षा रिजल्ट 2019 और भारतीय वन सेवा प्री परीक्षा रिजल्ट 2019 के लिए लिंक दिखाई देगा। आपको जिसका रिजल्ट देखने है, उसके लिए दी गई लिंक पर क्लिक करें। अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। उसे देखें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

जानकारी

यहां से देखें रिजल्ट

उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिविल सेवा प्री परीक्षा रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें और भारतीय वन सेवा प्री परीक्षा के लिए यहां क्लिक करें।