NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / UPSC ESE परीक्षा 18 फरवरी को, पेपर 1 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान
    अगली खबर
    UPSC ESE परीक्षा 18 फरवरी को, पेपर 1 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    UPSC ESE परीक्षा 18 फरवरी को, पेपर 1 के इन टॉपिकों पर दें ध्यान

    लेखन राशि
    Feb 12, 2024
    09:57 pm

    क्या है खबर?

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) का आयोजन 18 फरवरी को होगा।

    इस परीक्षा में 2 पेपर होंगे, पेपर 1 में सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे और पेपर 2 में इंजीनियरिंग डिसिप्लिन से सवाल आएंगे।

    कम समय में पेपर 1 और पेपर 2 का पाठ्यक्रम कवर करना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण टॉपिकों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी जाती है।

    आइए पेपर 1 के महत्वपूर्ण टॉपिक जानते हैं।

    #1

    इंजीनियरिंग गणित और संख्यात्मक विश्लेषण से जुड़े टॉपिक

    इंजीनियरिंग गणित पेपर 1 का स्कोरिंग खंड है। इससे 10 से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं।

    इस खंड में अच्छे अंक लाने के लिए उम्मीदवार विभेदक समीकरण, गणित, संभाव्यता और संख्यात्मक विधियों पर विशेष ध्यान दें।

    गणित का पाठ्यक्रम GATE परीक्षा से अधिक व्यापक है। ऐसे में उम्मीदवार अलग-अलग कठिनाई स्तर के सवालों को हल करें।

    इंजीनियरिंग ड्राइंग खंड में परियोजनाएं, जोखिम वर्गीकरण, जोखिम विश्लेषण, सतह का विकास आदि टॉपिकों को जरूर पढ़ें।

    #2

    ऊर्जा और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक

    हर साल परीक्षा में ऊर्जा और पर्यावरण से कई सवाल पूछे जाते हैं। ये प्रश्न आम तौर पर मौलिक और तथ्यात्मक होते हैं।

    ऐसे में उम्मीदवार पर्यावरण और पारिस्थितिकी से जुड़ किताब पढ़ें। नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत, पर्यावरण कानून, राष्ट्रीय उद्यान, जीव मंडल भंडार, प्रजाति संरक्षण, पर्यावरण शिखबर सम्मेलन जैसी जानकारियों पर ध्यान दें।

    सभी मुद्दों पर पकड़ मजूबत करने के लिए अवधारणाओं का बार-बार रिवीजन करें और परीक्षा वाले दिन त्वरित रिवीजन के लिए नोट्स बनाएं।

    #3

    परियोजना प्रबंधन और सामग्री विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक

    परियोजना प्रबंधन और सामग्री विज्ञान पेपर 1 के महत्वपूर्ण भागों में से एक हैं। इनसे कई सवाल पूछे जाते हैं।

    परियोजना प्रबंधन में उम्मीदवार प्रबंधन सिद्धांत, निविदा प्रक्रिया, परियोजना जीवन चक्र और बुनियादी संख्यात्मकता के बारे में पढ़ें।

    सामग्री विज्ञान में विभिन्न प्लास्टिक सामग्री, क्रिस्टल संरचनाएं, नैनो सामग्री और मिश्र धातु से संबंधित जानकारियों पर ध्यान दें।

    वहीं, संचार प्रौद्योगिकी में नेटवर्क लेयर्स, अलग-अलग मानकों से जुड़े सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाएं।

    #4

    करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक

    करेंट अफेयर्स से लगभग 10 सवाल पूछे जाते हैं। ये प्रश्न तथ्यात्मक प्रकृति के होते हैं। ऐसे में उम्मीदवार पिछले 6 महीने की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटनाओं को कवर करें।

    मुख्य तौर पर सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास से संबंधित खबरें पढ़ें।

    इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कार, विशेष रूप से नोबेल पुरस्कार, अंतरिक्ष अन्वेषण, इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, रिपोर्ट और रैंकिंग पर ध्यान दें।

    उम्मीदवार करेंट अफेयर्स मैग्जीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    जानकारी

    नैतिकता खंड से जुड़े महत्वपूर्ण भागों को कवर करें

    इस परीक्षा में नैतिकता एक चुनौतीपूर्ण विषय है। इसमें प्रत्यक्ष सवाल पूछे जाते हैं, जिनका कठिनाई स्तर कठिन हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवार विभिन्न दार्शनिक, नैतिक मूल्यों, परिभाषाओं और पेशेवर नैतिकता आदि के बारे में गहरी समझ विकसित करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    UPSC: उत्तर लेखन के अभ्यास के दौरान न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान परीक्षा तैयारी
    UPSC: IFS मुख्य परीक्षा में केवल 20 दिन शेष, तैयारी के लिए अपनाएं ये रणनीति परीक्षा तैयारी
    UPSC उम्मीदवार इन चीजों पर न करें समय बर्बाद, उठाना पड़ सकता है नुकसान परीक्षा
    UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्या न पढ़ें उम्मीदवार? सफलता की बढ़ जाएगी संभावना परीक्षा तैयारी

    इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा

    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC ESE: इंजीनियरिंग सर्विसेज की मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    फरवरी में होगा GATE 2023 का आयोजन, टॉप रैंक लाने के लिए इस तरह करें तैयारी GATE परीक्षा
    UPSC: इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025