Page Loader
LLB करना चाहते हैं तो देश के इन शीर्ष शिक्षा संस्थानों में ले दाखिला
LLB के लिए शीर्ष शिक्षा संस्थान (तस्वीरः फ्रीपिक)

LLB करना चाहते हैं तो देश के इन शीर्ष शिक्षा संस्थानों में ले दाखिला

लेखन राशि
Jun 09, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

अधिकतर राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 12वीं के बाद छात्र अलग-अलग विषयों का चुनाव करते हैं। कई छात्र 12वीं के बाद करियर विकल्प के रूप में कानून को चुनते हैं। कानून में करियर बनाने के लिए उम्मीदवारों को बैचलर ऑफ लॉ (LLB) कोर्स करना होता है। अगर छात्र शीर्ष संस्थानों से कानून की पढ़ाई करें तो बेहतर अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं LLB के लिए देश के शीर्ष संस्थान।

#1 #2

NLSIU और NLU

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरू में स्थित प्रतिष्ठित संस्थान हैं। ये संस्थान अपनी कानूनी शिक्षा के लिए प्रसिद्ध हैं। इसे NIRF रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। इसे 80.52 अंक मिले हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) कानूनी शिक्षा में एक प्रमुख संस्थान है। ये कानून के क्षेत्रों में कई व्यापक कार्यक्रम प्रदान करता है। इसे 73.91 अंक मिले हैं। दिल्ली, भोपाल, बेंगलुरू, कटक, गुवाहाटी जैसे शहरों में NLU स्थापित हैं।

#3 #4

NALSAR और NUJS

नेशनल एकेडमी फॉर लीगज स्टडीज एंड रिसर्च (NALSAR) हैदराबाद में स्थित है। इसे 73.76 अंक मिले हैं। ये विश्वविद्यालय 5 वर्षीय कानून की डिग्री, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कानून की डिग्री प्रदान करता है। पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NUJS) को 69.34 अंक दिए गए हैं। ये कोलकाता में स्थित है। इस विश्वविद्यालय में कानून की अलग-अलग शाखाओं जैसे फॉरेंसिक साइंस, क्रिमिनोलॉजी, सिविल अपराध में BSc ऑनर्स डिग्री का विकल्प उपलब्ध है।

#5 #6

JMI और सिम्बायोसिस लॉ स्कूल

कानून के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) बेहतरीन अवसर प्रदान करती है। विश्वविद्यालय को NIRF रैंकिंग में 68.30 अंक मिले हैं। विश्वविद्यालय पर्सनल लॉ, कार्पोरेट लॉ और क्रिमिनल लॉ में पाठ्यक्रम की पेशकश करता है। सिम्बायोसिस लॉ स्कूल पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है, इसे 66.67 अंक प्राप्त हुए हैं। इस कॉलेज से कानून की पढ़ाई करने के बाद छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।

#7 #8

GNLU और SOA

गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (GNLU) गांधीनगर में स्थित है। इसे रैंकिंग में 65.69 अंक मिले हैं। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। इसमें आवासीय कैंपस की सुविधा दी जाती है। यहां अनुभवी प्रोफेसरों द्वारा शिक्षा दी जाती है। शिक्षा 'ओ' अनुसंधान विश्वविद्यालय (SOA) भुवनेश्वर, ओडिशा में स्थित है। इसे 64.04 अंक प्राप्त हुए हैं। कानूनी पाठ्यक्रमों के क्षेत्र में ये विश्वविद्यालय बहुत प्रसिद्ध है और इसकी सफलता दर भी अच्छी है।

#9 #10

IIT खड़गपुर और अंबेडकर विश्वविद्यालय

कानून के लिए शीर्ष कॉलेज में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर का नाम भी शामिल है। ये कानूनी शिक्षा कार्यक्रमों की पेशकश करता है और इसे 62.20 अंक मिले हैं। इस संस्थान से पढ़ाई करने वाले कई छात्र कानूनी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। इसे 61.05 अंक प्राप्त हुए हैं। ये विश्वविद्यालय छात्रों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार कानूनी पेशेवर बनने के लिए तैयार करता है।