NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / ये हैं भारत के शीर्ष 10 दंत चिकित्सा संस्थान जो सुनहरा बनाते हैं छात्रों का भविष्य
    अगली खबर
    ये हैं भारत के शीर्ष 10 दंत चिकित्सा संस्थान जो सुनहरा बनाते हैं छात्रों का भविष्य
    भारत के शीर्ष डेंटल कॉलेज (तस्वीरः फ्रीपिक)

    ये हैं भारत के शीर्ष 10 दंत चिकित्सा संस्थान जो सुनहरा बनाते हैं छात्रों का भविष्य

    लेखन राशि
    Jun 20, 2023
    09:55 pm

    क्या है खबर?

    भारत में लाखों युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। इन्हीं में से कुछ 12वीं के बाद करियर विकल्प के रूप में दंत चिकित्सा को चुनते हैं।

    भारत में कई संस्थान हैं जो दंत चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों की पेशकश करते हैं, लेकिन दांतों के डॉक्टर बनने के लिए सही कॉलेज से पढ़ाई करना जरूरी है।

    आइए जानते हैं नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF), 2023 के अनुसार भारत के शीर्ष दंत चिकित्सा संस्थान।

    सविता

    SDC और MCODS मणिपाल

    1. सविता डेंटल कॉलेज (SDC) बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) और मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) के साथ कई कार्यक्रमों की पेशकश करता है। इस कॉलेज में उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

    2. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस (MCODS), मणिपाल की स्थापना 1965 में हुई थी। इस कॉलेज में विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जाता है। इसमें कई दंत चिकित्सा एडवांस सर्टिफिकेट कोर्स भी संचालित होते हैं।

    मौलाना

    DPU और MAIDS

    3. डॉक्टर डी वाई पाटिल विद्यापीठ (DPU) का दंत चिकित्सा संस्थान महाराष्ट्र में स्थित है। ये शिक्षा, रोगी देखभाल, तकनीकी विकास और अनुसंधान को कवर करता है। इस कॉलेज में सुसज्जित प्रयोगशालाएं और सर्वोत्तम सुविधाएं मिलती हैं।

    4. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (MAIDS) की स्थापना साल 2003 में हुई थी। ये नई दिल्ली में स्थित सबसे अच्छे दंत चिकित्सा संस्थानों में से एक है। ये कई दंत शिक्षा विशेषताओं में पाठ्यक्रम प्रदान करता है।

    SRM

    AB शेट्टी मेमोरियल और SRM डेंटल कॉलेज

    5. AB शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज विभिन्न दंत विशिष्टताओं में स्नातक (BDS) और स्नातकोत्तर (MDS) कार्यक्रम की पेशकश करता है। इस कॉलेज से डिग्री लेने वाले छात्रों को भविष्य में बेहतर अवसर मिलते हैं।

    6. SRM डेंटल कॉलेज चेन्नई तमिलनाडु में स्थित एक प्रसिद्ध दंत चिकित्सा संस्थान है। इसकी स्थापना साल 1996 में हुई थी। इस कॉलेज में छात्रों को दंत चिकित्सा सीखने का एक अनूठा अनुभव प्रदान किया जाता है।

    मणिपाल

    SRIHER और MCODS मैंगलौर

    7. श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (SRIHER) की स्थापना साल 1995 में हुई। ये विश्वविद्यालय अपनी बेहतर शिक्षा, अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। इस कॉलेज में आधुनिक प्रयोगशालाओं के साथ शिक्षण सुविधा दी जाती है।

    8. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज (MCODS) मैंगलौर, कर्नाटक में स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान है। ये अपने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।

    जामिया

    SOA और JMI  

    9. शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA) भुवनेश्वर ओडिशा में स्थित शिक्षा संस्थान हैं। इसका इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस शीर्ष संस्थानों में से एक है। अगर आप दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं।

    10. जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) डेंटल कॉलेज शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल है। ये संस्थान छात्रों के कौशल निर्माण के साथ व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देता है। इस कॉलेज में प्रैक्टिकल कार्य पर जोर दिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    12वीं के बाद करियर विकल्प
    NIRF रैंकिंग

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष में किन-किन पौधों को उगाया जा चुका है? जानिए यहां अंतरिक्ष
    गूगल ड्राइव में आया नया AI फीचर, फाइल्स में हुए बदलावों को जान सकेंगे यूजर्स गूगल ड्राइव
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद लिखा भावुक संदेश, प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया विराट कोहली
    कनाडा के टोरंटो में सामूहिक गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत, 6 घायल कनाडा

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    फिजियोथेरेपी है बेहतरीन करियर ऑप्शन, जानिए कैसे इस फील्ड में बढ़ सकते हैं आगे परीक्षा
    न्यूज चैनल में एंकर बनना चाहते हैं तो मीडिया में बनाएं करियर, यहां पढ़े पूरी जानकारी पत्रकारिता में करियर
    होटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, जानिए डिग्री और नौकरी के अवसर होटल मैनेजमेंट
    सोशल मीडिया से है प्यार तो बनें इंफ्लुएंसर, लाखों में होती है कमाई डिजिटल मार्केटिंग

    NIRF रैंकिंग

    शिक्षण संस्थानों की NIRF रैंकिंग हुई जारी, IIT मद्रास ने किया टॉप IIT कानपुर
    IIT मद्रास में हुआ रिकॉर्ड प्लेसमेंट, एक छात्र को मिला 2 करोड़ रुपये का पैकेज नौकरियां
    MBBS में एडमिशन लेने से पहले जानें कौन से हैं भारत के शीर्ष मेडिकल कॉलेज NEET
    CAT देने से पहले जानें भारत के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों के नाम और उनकी फीस IIM बैंगलोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025