NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / RRB JE Recruitment: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, साथ लें जाएं ये अन्य दस्तावेज
    अगली खबर
    RRB JE Recruitment: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, साथ लें जाएं ये अन्य दस्तावेज

    RRB JE Recruitment: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड, साथ लें जाएं ये अन्य दस्तावेज

    लेखन मोना दीक्षित
    May 18, 2019
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज यानी 18 मई, 2019 को CBT 1 के लिए RRB JE एडमिट कार्ड 2019 जारी कर दिए हैं।

    एडमिट कार्ड 21 RRB की जोनल वेबसाइटों पर ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

    किसी भी उम्मीदवार को ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

    एडमिट कार्ड के साथ आपको परीक्षा के लिए अन्य दस्तावेज भी ले जाने होंगे।

    आइए जाने कैसे करें डाउनलोड।

    अन्य दस्तावेज

    एडमिट कार्ड के साथ ले जाएं ये दस्तावेज

    RRB JE एडमिट कार्ड केवल उन उम्मीदवारों को जारी किए गए हैं, जिनके आवेदन फॉर्म RRB ने स्वीकार किए हैं।

    किसी भी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के लिए आपको परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एडमिट कार्ड की हार्डकॉपी, मान्य फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं।

    ट्रेवल पास

    आरक्षित वर्ग को मिलता है ट्रेवल पास

    RRB परीक्षा के समय आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को स्लीपर क्लास ट्रेन के SC/ST Travel Pass जारी करता है।

    ट्रेवल पास केवल तभी उपलब्ध कराया जाएगा, जब उम्मीदवार ने आवेदन भरते समय जाति प्रमाण पत्र जमा किया होगा। ये सुविधा केवल आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है।

    यात्रा के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ जाति प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

    यदि उम्मीदवार यात्रा के समय आवश्यक दस्तावेजों को ले जाना भूल जाएगा, तो उसे ये सुविधा नहीं मिलेगी।

    परीक्षा पैटर्न

    क्या है परीक्षा पैटर्न

    RRB JE CBT 1 परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे।

    परीक्षा में गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    सामान्य उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट और PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय मिलेगा।

    परीक्षा 15 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मराठी, कोंकणी, ओडिया, असमिया, बंगाली, मणिपुरी, और मलयालम में आयोजित की जाएगी।

    उम्मीदवारों को CBT 1 कटऑफ के आधार पर CBT 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

    एडमिट कार्ड

    कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    RRB JE एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

    अब होम पेज पर Call letters for RRB JE, DMS, and CMA लिंक पर क्लिक करें।

    इसके बाद उस क्षेत्र का चयन करें, जिसके लिए आपने ने आवेदन पत्र भरा है।

    अब पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।

    अब आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

    जानकारी

    यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

    उम्मीदवार RRB JE एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है या वे हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    शिक्षा

    आज का इतिहास: जानें 11 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं, बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    CBSE 12th Result 2019: दृष्टिहीन छात्र ने दिखाया अपना हुनर, प्राप्त किए 82% नंबर CBSE
    इन IITians ने सामाजिक सेक्टर में कार्य करने के लिए छोड़ी अच्छे वेतन वाली नौकरी, जानें करियर
    UPSC: परीक्षा पास करने वाले इन पांच लोंगो की कहानी से मिलेगी आपको प्रेरणा UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    नौकरियां

    Indian Navy SSR, MR, AA Recruitment 2019: जारी हुआ रिजल्ट, यहां से देंखे शिक्षा
    HSSC Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन हरियाणा
    ONGC Recruitment 2019: 4,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    CG Vyapam Recruitment: 14,000 से अधिक पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025