NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बिहार में 11,000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 27 सितंबर से करें आवेदन
    अगली खबर
    बिहार में 11,000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 27 सितंबर से करें आवेदन
    बिहार में 11,000 पदों पर निकली भर्ती

    बिहार में 11,000 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार 27 सितंबर से करें आवेदन

    लेखन राशि
    Sep 20, 2023
    12:53 pm

    क्या है खबर?

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दूसरी इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस भर्ती अभियान के तहत बिहार में 11,000 से अधिक पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

    आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 11 नवंबर है।

    आइए भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता मापदंडों के बारे में जानते हैं।

    विभाग

    किस विभाग में कितने पदों पर होगी नियुक्ति?

    बिहार में सबसे ज्यादा राजस्व कर्मचारी के 3,559 पद, पंचायत सचिव के 3,532 पद और लोअर क्लर्क के 2,039 पदों पर नियुक्ति होगी।

    इसके अलावा, फाइलेरिया निरीक्षक, सहायक अनुदेशक, टाइपिंग क्लर्क के पदों पर नियुक्ति होगी।

    नगर विकास एवं आवास विभाग में 2,039 पद, SC-ST कल्याण विभाग में 238 पद, नियोजन निदेशालय में 239 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी।

    इसके अलावा, परिवहन विभाग में 89 पद, मद्य निषेध विभाग में 340 पद और सहकारिता विभाग में 113 पद भरे जाएंगे।

    आरक्षण

    कितने पदों पर मिलेगा आरक्षण?

    इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 11,098 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें से 5,064 पद अनारक्षित हैं।

    अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 1,367 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 76 पद आरक्षित हैं।

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 1,090 पदों पर और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 3,133 पदों पर आरक्षण मिलेगा।

    कुल 368 पद पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। साथ ही दिव्यांग वर्ग को भी नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

    पात्रता

    कौन कर सकेगा आवेदन?

    इन पदों के लिए किसी भी संकाय में 12वीं पास होना अनिवार्य है।

    कुछ पदों के लिए कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और कुछ पदों के लिए हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान मांगा गया है।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 37 साल है। अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है।

    OBC वर्ग को आयु सीमा में 3 साल और SC, ST वर्ग को 5 साल की छूट मिलेगी।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    प्रत्येक पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग है। कुछ पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इनमें से कुछ पदों पर उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट भी देना होगा।

    परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

    लोअर क्लर्क पद पर पे लेवल 2 के अनुसार, पंचायत सचिव पद पर पे-लेवल 3 के अनुसार वेतन मिलेगा।

    फाइलेरिया निरीक्षक, सहायक अनुदेशक, टाइपिंग क्लर्क के पद पर पे-लेवल 4 के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

    आवेदन

    ऐसे करें आवेदन

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    यहां भर्ती अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। सभी दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद आवेदन फॉर्म खोलें।

    इसमें सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

    आवेदन के लिए सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 540 रुपये और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवार, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 135 रुपये शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार कर्मचारी चयन आयोग
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार
    बिहार

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    बिहार कर्मचारी चयन आयोग

    बिहार: 2,000 से अधिक पदों पर BSSC CGL भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन बिहार

    सरकारी नौकरी

    SSC इस परीक्षा के जरिए करेगा 1,876 पदों पर सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
    बिहार विधान परिषद में कई पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन बिहार
    SSC: जूनियर इंजीनियरों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू; 1,324 पद भरे जाएंगे SSC (कर्मचारी चयन आयोग)
    NIACL में निकली 450 पदों पर भर्ती, 80,000 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा वेतन रोजगार समाचार

    रोजगार समाचार

    एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली कई पदों पर भर्ती, 5 अगस्त शुरू होगी आवेदन प्रकिया एयरपोर्ट ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया
    राजस्थान में स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर निकली भर्ती, कल से करें आवेदन राजस्थान
    IBPS ने PO और SO समेत 4,400 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन IBPS
    SSC ने निकाली 1,207 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन SSC (कर्मचारी चयन आयोग)

    बिहार

    बिहार: पुलिस की गोलीबारी में 2 की मौत पर मंत्री बोले- बदमाशी करेंगे तो यही होगा कटिहार
    BPSC: 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में फिर बढ़ाई गई पदों की संख्या, जानिए पूरा विवरण BPSC (बिहार लोक सेवा आयोग)
    केरल: 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस बोली- माफ करना बेटी केरल
    बिहार: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट से भाजपा नेता की मौत पर सुनवाई करने को कहा सुप्रीम कोर्ट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025