ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस और मास्टर स्पेलर्स आयोजित कर रहे स्पेलिंग-B प्रतियोगिता, ऐसे करें पंजीयन
क्या है खबर?
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस इंडिया और मास्टर स्पेलर्स के संयुक्त प्रयास से मास्टर स्पेलर्स 2023-24 के लिए स्पेलिंग-B प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 10 अप्रैल से शुरू हो चुके है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक छात्र मास्टर स्पेलर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को स्कूल की ओर से या व्यक्तिगत रूप से पंजीकरण करने का विकल्प भी दिया गया है।
प्रतियोगिता
क्या है स्पेलिंग-B प्रतियोगिता?
दुनियाभर में कई तरह की प्रतियोगिता होती हैं। स्पेलिंग-B प्रतियोगिता कठिन से कठिन शब्दों की स्पेलिंग बताने की स्पर्धा है।
इसमें प्रतिभागियों से अंग्रेजी के कठिन और जटिल शब्दों की स्पेलिंग, विलोम शब्द और समानार्थक शब्द पूछे जाते हैं।
उत्तर बताने के लिए उम्मीदवारों को कुछ मिनट का समय दिया जाता है। इसी समय में उच्चारित शब्द की स्पेलिंग बतानी होती है।
विजेता छात्र को पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाता है।
भाग
कौन ले सकता है भाग?
स्पेलिंग-B प्रतियोगिता में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र भाग ले सकते हैं।
इस प्रतियोगिता को 7 समूहों में बांटा गया है। जिसमें प्रारंभिक, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
प्रत्येक स्तर पर अलग-अलग राउंड होंगे। इनमें समानार्थक शब्द, स्क्रैम्बल शब्द, ऑड शब्दों का चुनाव, शब्दावली, प्रिपोजिशन, भ्रमित करने वाले शब्द आदि चीज़ें पूछी जाती हैं।
शुरुआती सभी राउंड ऑनलाइन आयोजित होंगे और फाइनल राउंड ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
भाग
ऐसे करें पंजीकरण
इस प्रतियोगिता में पंजीकरन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां 'प्रीलिमरी रजिस्ट्रेशन फॉर 2023-24' की लिंक पर क्लिक करें। अब अपना नाम, स्कूल का नाम समेत अन्य जरूरी जानकारी दर्ज कर आवेदन फॉर्म भरें।
मास्टर स्पेलर्स की ओर से हर साल स्पेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
16 अप्रैल को सत्र 2022-23 के लिए मास्टर स्पेलर्स की प्रतियोगिता का फाइनल है। इसमें देशभर से विभिन्न स्कूलों के बच्चे चयनित हुए हैं।
उद्देश्य
क्या है प्रतियोगिता का उद्देश्य?
इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों की वर्तनी, शब्दावली, समझ और अभिव्यक्ति को मजबूत करना है।
ये प्रतियोगिता अंग्रेजी शिक्षकों द्वारा डिजाइन की गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य भाषा सीखने वालों के लिए भाईचारे को बढ़ावा देना है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चे मजेदार और प्रेरक तरीके से भाषा सीखते हैं। इसी तरह अच्छी भाषा सीखने की आदतों को विकसित करते हैं। इससे बच्चों की भाषाई क्षमता में भी सुधार होता है।