Page Loader
NTA ने घोषित किए UGC NET के नतीजे, ऐसे डाउनलोड स्कोरकार्ड
UGC NET दिसंबर 2020 और जून 2021 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित

NTA ने घोषित किए UGC NET के नतीजे, ऐसे डाउनलोड स्कोरकार्ड

लेखन तौसीफ
Nov 05, 2022
07:26 pm

क्या है खबर?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के परिणामों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। काफी इंतजार के बाद आखिरकार UGC की तरफ से दिसंबर 2021 और जून 2022 में आयोजित की गई परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वह UGC NET या नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। नीचे जानिए पूरी प्रक्रिया।

जानकारी

UGC NET क्या है?

बता दें कि UGC NET एक कंप्यूटर आधारिक परीक्षा है जिसका आयोजन देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और PhD करने के लिए जूनियर रिसर्च फैलोशिप (JRF) देने के लिए किया जाता है।

परीक्षा

चार चरणों में आयोजित हुईं थी परीक्षाएं

UGC NET का आयोजन कुल चार चरणों में किया गया था। पहले चरण की परीक्षा का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 20 से 23 सितंबर तक किया गया था। वहीं तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच किया गया था और चौथे चरण का आयोजन 8 से 14 अक्टूबर के बीच किया गया था।

विषय

कुल 82 विषयों के लिए आयोजित हुई थी यह परीक्षा

बता दें कि NTA की तरफ से यह परीक्षा कुल 82 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। NTA ने चारों चरणों के लिए अलग-अलग तारीखों को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 26 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कराने के लिए समय दिया गया था और फिर फाइनल आंसर-की जारी करने के बाद आज नतीजे जारी कर दिए गए।

आयोजन

NTA ने एक साथ कराया दो सत्र की परीक्षाओं का आयोजन

बता दें कि सामान्य तौर पर UGC NET का आयोजन प्रति वर्ष में दो बार किया जाता है। लेकिन बीते साल कोरोना वायरस महामारी के कारण दिसंबर, 2021 में इस परीक्षा के आयोजन को निरस्त करने का फैसला किया गया था। इसके बाद UGC और NTA ने जून, 2022 सत्र की परीक्षा के साथ दिसंबर, 2021 की लंबित परीक्षा का विलय करके इन्हें एक साथ करवाने का निर्णय लिया गया था।

नतीजे

UGC-NET के नतीजे कैसे देखें?

UGC-NET के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज के नीचे उपलब्ध 'NTA UGC NET रिजल्ट 2022' लिंक पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखेगा, यहां UGC NET आवेदन फॉर्म नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर UGC NET परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा। अब उम्मीदवार UGC NET 2021 परिणाम डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले कर रख लें।