NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे इतने पद
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे इतने पद
    मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

    मध्य प्रदेश वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी, भरे जाएंगे इतने पद

    लेखन राशि
    Oct 06, 2023
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा परीक्षा, 2023 के लिए आज (6 अक्टूबर) को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन फॉर्म में गलती होने पर आवेदक 4 नंवबर तक संशोधन कर सकेंगे।

    पद

    कितने पद भरे जाएंगे?

    भर्ती अभियान के तहत सहायक वन संरक्षक के 13 और वन क्षेत्रपाल के 126 पद भरे जाएंगे।

    सहायक वन संरक्षक के 4 पद अनारक्षित हैं जबकि 2-2 पदों पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा।

    अन्य पछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 4 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 1 पद आरक्षित हैं।

    वन क्षेत्रपाल के 54 पद SC वर्ग के लिए और 72 पद ST वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    इन पदों के लिए विज्ञान, इंजीनियरिंग या किसी भी तकनीकी शाखा में स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं।

    सहायक वन संरक्षक पद पर आवेदन की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल है।

    वन क्षेत्रपाल पद के लिए 21 से 33 साल के युवा आवेदन कर सकेंगे। आयु की गणना 1 जनवरी, 2024 के अनुसार की जाएगी।

    आरक्षित और महिला वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    चयन

    कैसे होगा चयन?

    चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू, शारीरिक क्षमता परीक्षा और स्वास्थ्य परीक्षण जैसे चरण शामिल हैं।

    प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे, जबकि मुख्य परीक्षा में विवरणात्मक सवाल होंगे।

    शारीरिक क्षमता परीक्षा में 14 से 26 किलोमीटर की दूरी निर्धारित समय में पैदल चलकर पूरी करनी होगी।

    सहायक वन संरक्षक को 56,100 से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह और वन क्षेत्रपाल को 36,200 से 1,14,800 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां जरूरी जानकारियों के साथ पंजीकरण करें।

    इसके बाद भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें। इसमें सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन होना आवश्यक है।

    आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये, मध्य प्रदेश के निवासी SC, ST, OBC और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।

    जानकारी

    इन पदों पर भी निकली भर्ती

    MPPSC ने खनन निरीक्षक के 19 और वैज्ञानिक अधिकारी के 6 पदों पर भर्ती के लिए भी अधिसूचना जारी की है। खनन निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू होगी। वैज्ञानिक अधिकारी पद के लिए उम्मीदवार 24 नवंबर से आवेदन कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार
    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सरकारी नौकरी

    झारखंड में 26,001 शिक्षकों की भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन झारखंड
    JSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, अगस्त से नवंबर के बीच होगी 35,894 पदों पर नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    झारखंड में निकली सिविल जज के पदों पर भर्ती, 21 अगस्त से करें आवेदन झारखंड
    UPPSC ने स्टाफ नर्स के 2,000 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन UPPSC

    रोजगार समाचार

    उत्तर प्रदेश में हजारों पदों पर निकली सरकारी नौकरी भर्ती, 12 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन UPSSSC
    वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में निकली 1,191 पदों पर भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन भारत सरकार
    राजस्थान में महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के 50,000 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से शुरू राजस्थान
    IBPS: 4,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी IBPS

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग

    मध्य प्रदेश: राज्य सेवा परीक्षा के लिए दोबारा शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, जानें योग्यता मध्य प्रदेश
    MPPSC: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड मध्य प्रदेश
    MPSC Civil Judge: सब्जी बेचने वाले की बेटी बनी जज, पढ़िए अंकिता की सफलता की कहानी मध्य प्रदेश
    MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025