Page Loader
NHM Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन ने निकाली 3,000 से अधिक वैकेंसी, बिना परीक्षा होगी भर्ती
MLHP के कुल 3,393 रिक्त पदों पर भर्ती होगी

NHM Recruitment 2021: नेशनल हेल्थ मिशन ने निकाली 3,000 से अधिक वैकेंसी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

लेखन तौसीफ
Oct 24, 2021
03:44 pm

क्या है खबर?

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) आंध्र प्रदेश ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर (MLHP) के पदों पर भर्ती निकाली है। नोटिस के अनुसार MLHP के कुल 3,393 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 06 नवंबर, 2021 है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है और व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेकेंसी

MLHP के पदों के लिए क्या है आयु सीमा और कितनी है वैकेंसी?

नोटिस के अनुसार, MLHP पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। हालांकि OBC, SC, ST, दिव्यांग को पांच साल की छूट मिलेगी। MLHP के लिए जो रिक्तियां निकली हैं उन्हें 4 जोन में बांटा गया है। जोन 1: श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम- 633 पद जोन 2: ईस्ट गोदावरी, वेस्ट गोदावरी और कृष्णा- 1003 पद जोन 3: गुंटूर, प्रकासम और नेल्लोर- 786 पद जोन 4: चित्तूर, कडपा, अनंतपुर और कुरनूल- 971 पद

तिथियां

आवेदन से पहले देख लें ये महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 6 नवंबर, 2021 मेरिट सूची के प्रकाशन की तिथि: 10 नवंबर, 2021 मेरिट सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 12 नवंबर, 2021 मेरिट सूची के प्रकाशन की तिथि: 15 नवंबर, 2021 चयन सूची के प्रकाशन की तिथि: 19 नवंबर, 2021 चयन सूची पर आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 21 नवंबर, 2021 चयन सूची के प्रकाशन की तिथि: 24 नवंबर, 2021 काउंसलिंग की तिथि: 27 नवंबर, 2021 से 30 नवंबर, 2021

दस्तावेज

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज होने चाहिए?

SSC या समकक्ष प्रमाण पत्र, इंटरमीडिएट परीक्षा या 10+2 का प्रमाण पत्र, B.Sc. (N) परीक्षा पास प्रमाण पत्र (अनंतिम और डिग्री), B.Sc. (नर्सिंग) सभी वर्षों के मार्क्स मेमो। आंध्र प्रदेश नर्सिंग एंड मिडवाइव्स काउंसिल के साथ स्थायी पंजीकरण का प्रमाण पत्र। राजस्व प्राधिकरण यानि संबंधित तहसीलदार/MRO/RDO द्वारा जारी SC/ST/BC (वर्गीकरण के साथ) के मामले में जाति प्रमाण पत्र की प्रति। 4-10वीं कक्षा के लिए अध्ययन प्रमाण पत्र जहां से उम्मीदवार ने अध्ययन किया।

योग्यता

कितनी योग्यता होनी चाहिए?

इच्छुक उम्मीदवारों के पास B.Sc. (नर्सिंग) में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री और आंध्र प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों के पास B.Sc. (नर्सिंग) में एकीकृत प्रमाणपत्र कार्यक्रम के रूप में सर्टिफिकेट प्रोग्राम फॉर कम्यूनिटी हेल्थ (CPCH) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। बता दें कि मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर पद के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। यह मेरिट लिस्ट B.Sc. नर्सिंग में मिले मार्क्स के आधार पर बनेगी।

डाटा

जानें आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए पहले स्वास्थ्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आपको आवेदन का लिंक दिखाई देगा। अब ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें। अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक नोटिफिकेशन भी पढ़ सकते हैं।