Loading...
NEET UG 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए पास
NEET UG 2026 का परिणाम घोषित जारी

NEET UG 2026 का परिणाम घोषित, 11.21 लाख अभ्यर्थी हुए पास

लेखन Manoj Panchal
Jul 16, 2026
11:02 pm

क्या है खबर?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET UG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 21 जून को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। लगभग 20 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है, जिससे मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है।

तरीका 

स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

इसके लिए उम्मीदवारों को होमपेज पर दिए गए NEET UG 2026 स्कोरकार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे PDF में डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है।

NTA ने ऑल इंडिया टॉपर्स और कट-ऑफ भी जारी किए हैं।

आंकड़े 

महिलाओं की हिस्सेदारी और प्रमुख आंकड़े

NTA के अनुसार, परीक्षा पास करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं।

परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से उम्मीदवार शामिल हुए थे।

अधिकतर सफल अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।

कुल 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक प्राप्त किए, जिनमें से 93 प्रतिशत पहली बार परीक्षा देने वाले थे।

ADVERTISEMENT

टॉपर्स 

टॉपर्स और राज्यों का प्रदर्शन

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवार सफल रहे, जबकि लक्षद्वीप से 43 अभ्यर्थी पास हुए।

लद्दाख, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप के राज्य टॉपर्स के अंक क्रमशः 530, 606 और 573 रहे।

17 राज्य टॉपर्स ने 700 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 26 ने 690 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

ADVERTISEMENT