LOADING...
NEET पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना 18 जगहों से ले जाएगी प्रश्न पत्र
NEET पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना 18 जगहों से ले जाएगी प्रश्न पत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना 18 जगहों से ले जाएगी प्रश्न पत्र

लेखन गजेंद्र
Jun 08, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारी कर ली है। न्यूज18 के मुताबिक, 21 जून को निर्धारित पुनर्परीक्षा के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। उसके विमान देश भर के 18 स्थानों से परीक्षा पैकेटों का परिवहन करेगी। भारतीय वायुसेना को प्रश्न पत्र के पैकेट ले जाने का काम सौंपा गया है ताकि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने से बचा जा सके।

परीक्षा

551 शहरों में हो रही परीक्षा

राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि परीक्षा का आयोजन भारत के 551 शहरों में और विदेश के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेपर और पेन के जरिए होगी। रविवार को एजेंसी ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की परीक्षा शहर सूची जारी कर दी। प्रवेश-पत्र 14 जून से जारी होंगे। एजेंसी ने कहा कि उसने उम्मीदवारों को उनके पसंदीदा परीक्षा केंद्र आवंटित करने का प्रयास किया है।

परीक्षा

12 मई को रद्द हुई थी परीक्षा

NEET-UG परीक्षा 3 मई को 22 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित हुई थी। इसके बाद पेपर लीक की खबर सामने आने पर NTA ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई, जिसने देश भर के अलग-अलग शहरों से कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कोचिंग संचालक और प्रोफेसर भी शामिल हैं। पेपर लीक को लेकर पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

Advertisement