NEET PG 2026 के परीक्षा परिणाम जारी, यहां चेक करें
क्या है खबर?
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-PG) 2026 के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 30 अगस्त को देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी, जिसके माध्यम से 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाना है। स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपना परिणाम और रैंक देख सकते हैं।
परिणाम
इस तरह चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले NBEM की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं और परीक्षा अनुभाग खोलें।
इसके बाद परीक्षाओं की सूची में NEET-PG चयन करें और NEET-PG 2026 सेक्शन पर जाएं।
अब परिणाम लिंक खोलें। यहां जानकारी भरने के बाद परिणाम डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर के सामने दी गई जानकारी की जांच करें।
उत्तीर्ण छात्रों को MD, MS, DNB, DrNB (प्रत्यक्ष 6 वर्षीय कार्यक्रम) और PG मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित न्यूनतम योग्यता मानदंड पूरा करना होगा।
कटऑफ
क्या गई है कटऑफ?
कटऑफ अंक 720 में से सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता प्रतिशत 50वां प्रतिशत तक और कटऑफ 262 अंक तय किया गया है।
सामान्य PwBD वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 45वां प्रतिशत तक और कटऑफ 720 में से 244 अंक तय किया गया है।
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और OBC वर्ग के विकलांग व्यक्तियों के लिए न्यूनतम योग्यता 40वां प्रतिशत तक और कटऑफ अंक 226 तय किया गया है।
परिणाम
परीक्षा में शामिल हुए थे 2.63 लाख उम्मीदवार
NEET-PG 2026 की परीक्षा में कुल 2,63,544 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। साथ ही, 5 सितंबर को राजस्थान के जयपुर में आयोजित पुनर्परीक्षा में 2,416 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
जयपुर के 2 केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण उम्मीदवार परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे, जिसके बाद प्रभावित उम्मीदवारों को बाद में 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।
दोबारा परीक्षा सिर्फ 2 केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।