अब घर बैठे फ्री में सीखें अंग्रेजी, MHRD ने शुरू किया प्रोग्राम
कोरोनो वायरस से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। जिस कारण स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद हैं। सभी लोग घर पर ही हैं और घर पर रहकर ही विभिन्न प्रकार की चाजें सीख रहे हैं। आज के समय में सभी को अंग्रेजी बोलना आना चाहिए। बिना अंग्रेजी एक अच्छा भविष्य बनाने में मुश्किल होती है। अब घर बैठे अंग्रेजी सीखने के लिए NEAT और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक प्रोग्राम शुरू किया है। आइए जानें।
क्या है प्रोग्राम?
NEAT और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साथ मिलकर 'englishbolo' नाम से एक प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम के तहत ऑनलाइन टीचिंग के माध्यम से छात्र फ्री में घर बैठे अपनी स्पोकन इंग्लिश में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने एक ट्वीट के जरिए इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी है। पोखरियाल ने ट्वीट में कहा कि इस मौके को जाने न दें और इस समय का उपयोग करें।
रमेश पोखरियाल द्वारा किया गया ट्वीट
क्या-क्या होगा प्रोग्राम में
इस कोर्स में इंग्लिश लैसंस, वर्किंग ट्रांस्लेशन सहित बहुत कुछ है। जिसकी मदद से आसानी से अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। इसमें 100 अंग्रेजी लेसन, 10 ऑनलाइन टीचर क्लासेस, पिक्चर डिक्शनरी और प्रोनाउन सेशन प्रैक्टिस आदि चीजें उपलब्ध हैं।
ऐसे उठाएं इस प्रोग्राम का लाभ
इस प्रोग्राम करने के लिए आपको सबसे पहले www.englishbolo.com की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर आपको साइनअप का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडों खुलकर आ जाएगी। उसमें आपको मांगे जा रहे विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आदि गर्ज करके आपको साइनअप करना होगा। इसके बाद इस प्रोग्राम का लाभ उठा पाएंगे और बेहतर अंग्रेजी सीख पाएंगे।
यहां से करें साइन अप
इंग्लिश बोलो प्रोग्राम की अधिक जानकारी और प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या हमारे द्वारा दिया गया लिंक पर क्लिक करके भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी और साइनअप के लिए यहां क्लिक करें।