NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड में 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
    अगली खबर
    झारखंड में 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
    झारखंड में 492 पदों पर निकली भर्ती

    झारखंड में 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

    लेखन राशि
    Jan 16, 2024
    03:35 pm

    क्या है खबर?

    झारखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

    इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (16 जनवरी) से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण विंडो 15 फरवरी तक सक्रिय रहेगी।

    ये भर्ती झारखंड तकनीकी/विशेष स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत की जा रही है।

    आइए आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    पद

    जानें पदों का विवरण

    इस भर्ती अभियान के तहत प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 308 पद, सहायक अधीक्षक के 46 पद, भूतात्विक विश्लेषक के 30 पद भरे जाएंगे।

    इसके अलावा सांख्यिकी सहायक के 28, इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के 28, पौधा संरक्षण निरीक्षक के 26, अनुमंडल उद्यान पदाधिकारी के 14 पदों पर भर्ती होगी।

    सहायक अनुसंधान अधिकारी के 8 और पर्यवेक्षक सहकर्मी के 4 पद भरे जाएंगे।

    सभी पदों पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा।

    पात्रता

    कौन कर सकता है आवेदन?

    सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, पौधा संरक्षण निरीक्षक और प्रखंड कृषि पदाधिकारी पद के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि विज्ञान में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।

    सांख्यिकी सहायक पद के लिए सांख्यिकी, गणित या अर्थशास्त्र से स्नातक डिग्री और भूतात्विक विश्लेषक के लिए रसायनशास्त्र में स्नातक डिग्री और सहायक अधीक्षक के लिए कृषि विज्ञान, रेशम या वनस्पति विज्ञान में डिग्री होना जरूरी है।

    उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से विस्तृत योग्यता मानदंड देख सकते हैं।

    जानकारी

    क्या है आयु सीमा?

    इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित है। SC, ST वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी।

    चयन

    क्या है चयन प्रक्रिया?

    इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

    इसमें 3 पेपर होंगे और सभी में वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    पहले पेपर में भाषा, दूसरे पेपर में जनजातीय/क्षेत्रीय भाषा, तीसरे पेपर में तकनीकी/विशिष्ट विषय/सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

    चयनित उम्मीदवारों को 35,400 से 1.12 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    कैसे करें आवेदन?

    आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

    सभी दिशा-निर्देश को पढ़ने के बाद पंजीकरण करें। इसके बाद आपके मोबाइल पर पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आ जाएगा।

    इसे दर्ज कर दोबारा लॉगिन करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी सावधानी के साथ दर्ज करें।

    सभी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। झारखंड के SC, ST वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 50 रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    सरकारी नौकरी
    रोजगार समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 594 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर के 400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड

    सरकारी नौकरी

    उत्तराखंड सरकार ने निकली 1,455 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा दिए ही होगा चयन उत्तराखंड
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4,600 से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन बॉम्बे हाई कोर्ट
    SBI में 8,700 पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें पंजीकरण भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    सैन्य नर्सिंग सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन रोजगार समाचार

    रोजगार समाचार

    SIDBI असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, बिना परीक्षा होगा चयन बैंक भर्ती
    हरियाणा PSC ने 121 पदों पर निकाली भर्ती, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन हरियाणा लोक सेवा आयोग
    पश्चिम बंगाल: क्लर्कशिप भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, मिलेगा इतना वेतन पश्चिम बंगाल
    आंध्र प्रदेश PSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती, स्नातक पास युवा कर सकेंगे आवेदन आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025