LOADING...
बिहार: सरकारी स्कूलों की किताबों में हुई बड़ी गलती, किताबों में छपा उल्टा तिरंगा

बिहार: सरकारी स्कूलों की किताबों में हुई बड़ी गलती, किताबों में छपा उल्टा तिरंगा

Jun 25, 2019
11:13 am

क्या है खबर?

बिहार में शिक्षा को लेकर कई बार गलतियां सामने आईं हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस बार बिहार के सरकारी स्कूलों की किताबों में एक बड़ी गलती हुई है। बिहार के सरकारी स्कूलों की किताबों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उल्टा छाप हुआ है। ये गलती बिहार स्टेट टेक्सटबुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन (BSTBPC) द्वारा तीसरी क्लास की किताब में हुई है। आइए जानें क्या है पूरी खबर।

तिरंगा

उल्टा छपा तिरंगा

HT की रिपोर्ट के अनुसार तीसरी क्लास की हिंदी की किताब "पर्यावरण और हम" में तिरेंगे को उल्टा छापा गया है। ध्वज के शीर्ष यानी सबसे ऊपरी हिस्से पर हरा रंग और नीचे केसरिया रंग छाप हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये किताब के आखिरी पेज पर है। जिसमें राष्ट्रगान छपा हुआ है और उल्टे हाथ की तरफ गलत तिरंगा छपा हुआ है।

निर्देश

सही किताबें प्रदान करने का दिया गया निर्देश

जिला सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख के यूके सिंह का कहना है कि किताब में यह गलती प्रकाशक और प्रिंटर की ओर से हुई है। इस गलती के लिए अधिकारियों को गलत किताबें वापस लेने और सही किताबें प्रदान करने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें कि "पर्यावरण और हम" पार्ट 1 साल 2016 में नवीनतम और संशोधित संस्करण का हिस्सा है।

Advertisement

बयान

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने कहा ये

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने निदेशक से अनुरोध भी किया है कि वे किताब के पीछे वाले कवर पर छपी हुई तिरंगे की उल्टी तस्वीर को जल्द से जल्द हटाने और सुधारने के लिए कोई कदम उठाएं।

Advertisement