
IIT खड़गपुर ने जारी किए GATE 2022 के नतीजे, ऐसे करें डाउनलोड
क्या है खबर?
लंबे समय के इंतजार के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने गुरुवार को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के नतीजे घोषित कर दिए।
जो उम्मीदवार फरवरी में आयोजित GATE में उपस्थित हुए थे, वे अब IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
GATE परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
जानकारी
21 मार्च को जारी होंगे स्कोर कार्ड
IIT खड़गपुर उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड 21 मार्च, 2022 को जारी करेगा। छात्र इससे पहले अपने परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसे संभाल कर रखें। बता दें कि स्कोरकार्ड की वैद्यता तीन वर्षों के लिए होगी।
कट-ऑफ
GATE की कट-ऑफ कितनी रही?
GATE बायोटेक्नोलॉजी क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क्स
जनरल- 35.5
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)- 31.9
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग- 23.6
GATE गेट कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क्स
जनरल- 25
OBC- 22.5
SC, ST और दिव्यांग- 16.6
GATE इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग क्वालीफाइंग कट-ऑफ मार्क्स
जनरल - 25
OBC- 22.5
SC, ST और दिव्यांग- 16.5
परीक्षा
5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा
इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए GATE का आयोजन 5, 6, 12 और 13 फरवरी को किया गया था।
इसके बाद IIT खड़गपुर ने GATE की उत्तर कुंजी 21 फरवरी को जारी कर दी थी। इसके बाद आवेदकों को उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था।
GATE पास करने वाले उम्मीदवार मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech) कर सकते हैं या पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) की भर्तियों में शामिल हो सकते हैं।
GATE स्कोर
ऐसे देखें GATE का रिजल्ट
GATE के नतीजे देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर 'GATE 2022 Results' लिंक पर क्लिक करें।
अब उम्मीदवार नामांकन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
इसके बाद उम्मीदवार का GATE परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
अब उम्मीदवार अपने नतीजे डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंटआउट भी निकाल लें।