
CISCE ने जारी किया 10वीं और 12वीं परिणाम, यहां से डाउनलोड करें अंकतालिका
क्या है खबर?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड ने ने आज (30 अप्रैल) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।
10वीं में कुल 98.19 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जिनमें से 98.92 फीसदी छात्राओं ने सफलता दर्ज की है, जबकि छात्रों का परिणाम 97.53 फीसदी रहा है।
12वीं का कुल परीक्षा परिणाम 99.47 फीसदी रहा है। इसमें से 99.65 फीसदी लड़कियां सफल हुई हैं, जबकि पास होने वाले लड़कों का प्रतिशत 99.31 रहा है।
डाउनलोड
यहां से डाउनलोड कर सकते हैं अंकतालिका
10वीं की परीक्षाए 18 फरवरी से 27 मार्च के बीच आयोजित हुईं थी, जबकि 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच हुई थी।
दोनों परीक्षाएं भारत और विदेशों में CISCE से संबद्ध स्कूलों में सुचारू रूप से आयोजित की गईं। छात्र-छात्राएं लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org या results.cisce.org पर विशिष्ट ID और इंडेक्स नंबर दर्ज करके परीक्षा परिणाम देखने के साथ अपनी अंकतालिका डाउनलोड कर सकते हैं।
पूनर्मूल्यांकन
पुनर्मूल्यांकन के लिए कब तक कर सकेंगे आवेदन?
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 4 मई तक जारी चलेगी। इसके लिए विद्यार्थी उन विषयों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनके परिणाम से वे संतुष्ट नहीं हैं।
इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को अपने अंकों में सुधार करने की आवश्यकता है, उन्हें 2 विषयों तक सुधार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।
CISCE के अनुसार, ICSE और ISC की सुधार परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी।