
ऑफिस के पहले ही दिन बनाना चाहते हैं अच्छा इंप्रेशन तो ऐसे दें अपना परिचय
क्या है खबर?
किसी भी कर्मचारी को नए ऑफिस में पहले दिन सभी को अपना परिचय देना होता है।
कुछ लोगों को ऐसा करना बहुत मुश्किल लगता है। उन्हें समझ नहीं आता कि वे अपने बारे में क्या बताएं।
यह एक ऐसा समय होता है, जब आप एक साथ कई लोगों पर अपना अच्छा इम्प्रेशन बना सकते हैं।
इसलिए इस लेख मे हमने आपकी मदद के लिए कई टिप्स दी हैं, जिनसे आप शानदार परिचय देकर अच्छा इंप्रेशन बना सकते हैं।
#1
नाम और जॉब प्रोफाइल से करें शुरूआत
आपको परिचय देने की शुरूआत अपने नाम के साथ करनी चाहिए। सबसे पहले अपना नाम बताएं और आप उस कंपनी में किस पद पर और किस टीम में भर्ती हुए हैं, इसके बारे में बताएं।
इससे लोगों को ये पता चलेगा कि आप यहां किस काम के लिए आए हैं।
कुछ लोग अपने नाम के बाद सीधे अपने अनुभव और अपनी पिछली कंपनी के बारे में बताने लगते हैं। ऐसा करना सही नहीं होता।
#2
अपने अनुभव और स्किल्स के बारे में बता सकते हैं
अपने पद के बारे में बात करने के बाद आप अपनी पिछली कंपनी और उसमें प्राप्त अनुभव और अपनी स्किल्स के बारे में बता सकते हैं।
इससे सामने वाले को पता चलता है कि आपको किस क्षेत्र में कितना अनुभव है। इसका भविष्य में आपको काफी फायदा होगा।
अगर आप किसी से सीनियर हैं तो वो आपसे उसी अनुसार बात करेगा और इससे आपका इंप्रेशन भी उस पर अच्छा पड़ेगा।
#3
लोगों की मदद ले सकते हैं
आप उस कंपनी में काम करने वाले लोगों से बात करें और उनसे पूछें कि उन्होंने अपना परिचय कैसे दिया था।
इससे आपको काफी मदद मिलेगी और एक अंदाजा मिलेगा कि आपको किन-किन लोगों के सामने परिचय देना होगा। उसके अनुसार आप नई-नई चीजें जोड़ सकते हैं।
अपने बारे में बताते समय हमेशा याद रखें कि उस समय आपके सीनियर्स भी वहां मौजूद होंगे, इसिलए कुछ ऐसा न बोले जिससे उन्हें बुरा लगे।
जानकारी
अभ्यास जरुर करें
परिचय देने से पहले आपको जो-जो बोलना है, उसे एक जगह लिखकर रख लें। उसके बाद एक दो बार बोलकर देखें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और बोलने का तरीका भी आएगा। किसी भी चीज को बेहतर बनाने के लिए अभ्यास करना जरुरी है।