CUET-UG 2026 की परीक्षा में सामने आई तकनीकी खराबी, कई केंद्रों पर देरी
क्या है खबर?
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2026 की परीक्षा में शनिवार को तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। परीक्षा की पहली पाली के दौरान विभिन्न राज्यों के कुछ केंद्रों पर 2 घंटे से अधिक की देरी हुई, जिससे छात्र परेशान हो गए। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होने थी, जो बाद में देरी से शुरू हुई। हालांकि, NTA छात्रों को परीक्षा की पूरी अवधि दी, जिससे छात्र पूरी परीक्षा करके निकल सकें।
समय
दूसरी पाली का समय बदला गया
पहली पाली की परीक्षा देर से शुरू होने और छात्रों को परीक्षा में पूरा समय देने के बाद, दूसरी पाली की परीक्षा में भी देरी हुई। हालांकि, NTA ने समय संशोधित कर दिया। दूसरी पाली की परीक्षा पहले दोपहर 3 बजे शुरू होनी थी, जिसमें परीक्षा केंद्र में रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे से शुरू होना था। बाद में प्रवेश का समय दोपहर 2:30 बजे कर दिया गया और परीक्षा समय 3 बजे की जगह शाम 4 बजे किया गया।
कारण
NTA ने बताया कारण
NTA ने एक्स पर लिखा, 'TCS ने बताया कि उनकी तरफ से आई एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार को कुछ सेंटर्स पर CUET (UG) 2026 की शुरुआत में देरी हुई। यह समस्या अब ठीक कर ली गई है और परीक्षा पूरे अतिरिक्त समय के साथ आयोजित की जा रही है, ताकि किसी भी उम्मीदवार को कोई नुकसान न हो।' NTA ने अपना हेल्पलाइन नंबर+91-11-40759000 और cuet-ug@nta.ac.in, https://cuet.nta.ac.in पर संपर्क करने को कहा है।
हंगामा
नोएडा समेत कई परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों की नारेबाजी
परीक्षा केंद्रों पर देरी को लेकर उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों के शहरों में छात्र परेशान दिखे। नोएडा के आदर्श परीक्षा केंद्र में 4 घंटे तक छात्र बैठे रहे और बाद में सर्वर में आई तकनीकी दिक्कतों के कारण बताया गया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी की। अंबाला के एक केंद्र पर सर्वर डाउन होने पर भी प्रदर्शन हुआ। CUET-UG परीक्षा 11 मई, 2026 से शुरू हुई और 31 मई, 2026 तक चलेगी। कुल 15,68,866 छात्र पंजीकृत हैं।
ट्विटर पोस्ट
नोएडा में हंगामा
Another mismanagement by #NTA!
— Neha (@neha_aisa) May 30, 2026
Today, on 30.05.26 CUET UG applicants sat inside Noida's Adarsh Pariksha Kendra for 4 hours after which they were told that their exam has been postponed due to issues with NTA's server. @dpradhanbjp @NTA_Exams any limit to your incompetence? pic.twitter.com/eJiaO4yg7S
ट्विटर पोस्ट
अंबाला में नारेबाजी
Ambala ke CUET UG exam centre par server down hone ki wajah se students ko kaafi pareshani ka saamna karna pada.
— onkar Kumar (@onkark369) May 30, 2026
Students ka future system ki galtiyon ki wajah se risk mein nahi padna chahiye.@NTA_Exams @EduMinOfIndia @ugc_india#CUETUG2026 #Ambala #JusticeForStudents #NTA pic.twitter.com/o6XeKBFCsH
ट्विटर पोस्ट
परेशान खड़े छात्र और अभिभावक
एक बार फिर NTA और TCS की नाकामी आई सामने ।
— Sham Pawara (@ShamPawara07) May 30, 2026
CUET UG के पेपर में GLITCH हुआ सिस्टम..
CUET का पेपर 9 बजे स्टार्ट होना था , 11.30 बजे तक भी स्टार्ट नहीं हुआ...#CUET #CUETUG #CUETExam #NTA #TCS pic.twitter.com/GHzjI2Y3j8
ट्विटर पोस्ट
NTA का पोस्ट
#CUETUG2026 — Important Notice
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 30, 2026
M/s TCS has reported that a technical glitch at their end delayed the commencement of CUET (UG) 2026 at some centres on 30.05.2026. The issue has since been resolved, and the exam is being conducted with full compensatory time so that no candidate…