CISCE ने 10वीं-12वीं सेमेस्टर-1 परीक्षा की रिवाइज्ड डेटशीट जारी की, यहां करें चेक
क्या है खबर?
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं सेमेस्टर-1 परीक्षा के लिए रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी कर दिया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार ICSE, ISC सेमेस्टर-1 डेटशीट 2022 उन परीक्षाओं के लिए है जो ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी और नवंबर में ही शुरू होंगी।
ICSE या 10वीं बोर्ड परीक्षा 29 नवंबर से शुरू होगी, वहीं ISC या 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 22 नवंबर से शुरू होंगी।
स्थगित
CISCE ने 19 अक्टूबर को परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी
अभ्यर्थी ध्यान दें कि ICSE, ISC सेमेस्टर-1 के लिए पहले भी डेट शीट जारी की गई थी, लेकिन CISCE ने बाद में 10वीं-12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया था।
परिषद ने मुख्य कार्यकारी गेरी अराथून द्वारा अधोहस्ताक्षरित पत्र में 19 अक्टूबर को कहा था कि ICSE और ISC वर्ष 2021-2022 सेमेस्टर-1 परीक्षा नियंत्रण से परे है, अत: इन कारणों से उसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
जानकारी
कितनी देर की होगी परीक्षा?
जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 1 घंटे से 1.5 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी, जो विशेष विषय पर निर्भर करती है, लेकिन सभी पेपरों के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा 1.5 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
ऑफलाइन मोड
सिर्फ ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं कराने का किया फैसला
CISCE ने अपने ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों विकल्पों की पेशकश करने के पहले के फैसले को भी पलटते हुए कहा है कि वह केवल ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
बोर्ड ने आदेश में कहा कि स्कूलों के प्रमुखों, अभिभावकों और छात्रों से कई ई-मेल प्राप्त हुए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने पर अपनी कठिनाइयों और आशंकाओं को व्यक्त की। इसमें उन्होंने उपकरणों की अनुपलब्धता, अनियमित विद्युत आपूर्ति और नेटवर्क और बैंडविड्थ की समस्या जैसे कारण बताए।
डेटशीट
कक्षा 10वीं की संशोधित डेटशीट देखें
29 नवंबर, 2021: अंग्रेजी भाषा - पेपर I
30 नवंबर, 2021: अंग्रेजी साहित्य - पेपर II
2 दिसंबर, 2021: इतिहास और नागरिक शास्त्र - एचसीजी पेपर I
3 दिसंबर, 2021: हिंदी
6 दिसंबर, 2021: गणित
7 दिसंबर, 2021: भूगोल - एचसीजी पेपर II
9 दिसंबर, 2021: भौतिकी - विज्ञान का पेपर I
13 दिसंबर, 2021: रसायन विज्ञान - विज्ञान पेपर II
15 दिसंबर, 2021: जीव विज्ञान - विज्ञान पेपर III
संशोधन
कक्षा 12वीं की संशोधित डेटशीट देखें
22 नवंबर, 2021: अंग्रेजी साहित्य - पेपर II
23 नवंबर, 2021: अंग्रेजी भाषा - पेपर I
25 नवंबर, 2021: भौतिकी - पेपर I (सिद्धांत)
29 नवंबर, 2021: गणित
30 नवंबर, 2021: बिजनेस स्टडीज
1 दिसंबर, 2021: समाजशास्त्र
3 दिसंबर, 2021: जीव विज्ञान - पेपर I (सिद्धांत)
6 दिसंबर, 2021: अर्थशास्त्र
9 दिसंबर, 2021: राजनीति विज्ञान
10 दिसंबर, 2021: वाणिज्य
13 दिसंबर, 2021: रसायन विज्ञान - पेपर I (सिद्धांत)
16 दिसंबर, 2021: इतिहास
20 दिसंबर, 2021: लेखा