LOADING...
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, जानिए कैसा रहा कुल परिणाम  
CBSE ने 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, जानिए कैसा रहा कुल परिणाम  

Apr 15, 2026
08:20 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज (15 अप्रैल) 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जो पिछले साल (93.66 फीसदी) से 0.04 फीसदी ज्यादा है। इस बार 94.99 फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की, जबकि 92.69 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं, वहीं केंद्रीय विद्यालयों के 99.57 फीसदी छात्र-छात्रा सफल हुए। परीक्षा में कुल 25.08 लाख से अधिक विद्यार्थियों उपस्थित हुए, जिनमें 14.08 लाख छात्र और 10.99 लाख छात्राएं शामिल थी।

परिणाम

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना परिणाम

परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं, लेकिन इन वेबसाइट्स के खुलने में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में छात्र डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उमंग ऐप पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। लॉग-इन करने के तुरंत बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

अंक सुधार  

अंक सुधार का भी मिलेगा मौका 

इस साल CBSE की कक्षा 10 की परीक्षाएं 2-बोर्ड सिस्टम के तहत आयोजित की गई हैं, जिसमें दो अलग-अलग परीक्षा सत्र शामिल हैं। पहली बोर्ड परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी और यह 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई। दूसरी परीक्षा वैकल्पिक है और छात्रों को पहले प्रयास के अंकों में सुधार करने का अवसर देगी। यह परीक्षा 15 मई से 1 जून तक निर्धारित है। इसमें अधिकतम 3 विषयों में सुधार का विकल्प चुन सकते हैं।

Advertisement