CBSE ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया; इस बार घटा उत्तीर्ण प्रतिशत, ऐसे देखें रिजल्ट
क्या है खबर?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 2026 के 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 85.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। पिछले साल परिणाम 88.39 था। परीक्षार्ती प्रवेश पत्र नंबर, रोल नंबर और प्रवेशपत्र पर लिखे स्कूल नंबर से आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और results.digilocker.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही, परीक्षार्थी डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी परिणाम देख सकते हैं।
पंजीकरण
परीक्षा में 18.59 लाख छात्र हुए थे शामिल
इस साल 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18,59,551 छात्र शामिल हुए थे। CBSE ने 15 अप्रैल को कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को 12वीं का परिणाम जारी किया था, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39 प्रतिशत था। जिन छात्रों के पास इंटरनेट नहीं वे फोन से cbse12 लिखकर 7738299899 को एक SMS भेजकर अपना परिणाम जान सकते हैं।
फेल
फेल हुए छात्र भर सकेंगे कपार्टमेंट
कक्षा 12 के जो छात्र किसी एक विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं, वे कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। इसके अलावा, जिन छात्रों को छठे या सातवें विषय के स्थान पर अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है, वे अनुत्तीर्ण विषय में परीक्षा दे सकते हैं। कक्षा 12 के वे छात्र जो कक्षा 10 और 12 में क्रमशः दो और एक विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, वे भी कपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं।
परीक्षा
पहली बार हुई ऑन-स्क्रीन मार्किंग
CBSE ने इस साल पहली बार बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव कर डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू की थी। उसने कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली शुरू की, जिसे अब तक की सबसे बड़ी ऑन-स्क्रीन मार्किंग पहल बताया जा रहा है। इसके तहत छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन करके कंप्यूटर या टैबलेट की स्क्रीन पर जांचा जाता है। इस जांच में पारंपरिक पेन-पेपर विधि का उपयोग नहीं होता है।
परिणाम
पिछले साल विजयवाड़ा का परिणाम था अव्वल
CBSE 12वीं के परिणाम में आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा क्षेत्र आगे रहा। यहां से 99.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। सबसे पीछे उत्तर प्रदेश का प्रयागराज रहा, जहां 90.93 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हो सके। परीक्षा में 16 लाख परीक्षार्थी शामिल थे, जिसमें 94.65 प्रतिशत लड़कियां पास हुई, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.70 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 1.15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाए और 24,000 छात्र 95 प्रतिशत अंक लाए। कुल 1.29 लाख परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।