NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / BTSC Recruitment 2019: छह हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण
    अगली खबर
    BTSC Recruitment 2019: छह हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

    BTSC Recruitment 2019: छह हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 12, 2019
    04:20 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर (SMO) और जनरल मेडिकल ऑफिसर (GMO) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अन्य किसी भी माध्यम से आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    BTSC भर्ती 2019 की अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।

    तिथियां

    18 सितंबर से करें आवेदन

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर, 2019 से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर, 2019 है।

    BTSC ने कुल 6,437 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें SMO के 2,425 पद और GMO के 4,012 पद शामिल हैं।

    इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना 16 सितंबर, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। अभी इस भर्ती की जानकारी एक शॉर्ट नोटिस जारी करके दी गई है।

    जानकारी

    देनी होगी इतनी आवेदन फीस

    आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। वहीं, सभी महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

    योग्यता

    क्या होनी चाहिए पात्रता

    अभी आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, इसलिए पात्रता के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है।

    लेकिन खबरों के अनुसार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS और किसी विशेषज्ञता में MD/MS की डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य माने जाएंगे।

    इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    आवेदन प्रक्रिया

    आवेदन करते समय इन दस्तावेज़ों को अपलोड करना है जरुरी

    आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर जाना होगा।

    उसके बाद इस भर्ती के लिए दी गई लिंक (एक्टिवेट होने पर) पर क्लिक करना होगा।

    अब आपको मांगे जाने वाले विवरण जैसे नाम, पता आदि भरकर आवेदन करना होगा।

    आवेदन करते समय कई स्कैन दस्तावेज़ जैसे सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, सिग्नेचर, और फोटो अपलोड करनी होगी।

    बता दें कि पहले उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर उनकी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा।

    जानकारी

    यहां से पढ़ें आधिकारिक नोटिस

    आप BTSC के द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं या आप हमारे द्वारा दी गई लिंक पर क्लिक करके भी देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए यहां किलक करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शिक्षा
    नौकरियां

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शिक्षा

    लड़कियों के लिए खुशखबरी, अब 2020 शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूलों में ले सकेंगी प्रवेश मिजोरम
    AIIMS Recruitment 2019: जूनियर रेसिडेंट के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगा 50 हजार से अधिक वेतन नौकरियां
    आज का इतिहास: 06 सितंबर के इतिहास के बारे में जानकर बढ़ाएं अपनी जनरल नॉलेज करियर
    शिक्षकों के लिए खुशखबरी, माइक्रोसॉफ्ट दे रहा है अपने यहां ट्रेनिंग करने का मौका माइक्रोसॉफ्ट

    नौकरियां

    Indian Coast Guard Recruitment 2019: 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    साइंटिस्‍ट, इंजीनियर सहित कई अन्य पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 80,000 रुपये तक सैलरी शिक्षा
    SSC Recruitment 2019: एक हजार से भी अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन शिक्षा
    राजस्थान पुलिस में नौ हजार से भी अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगी अधिसूचना शिक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025