NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / टाटा कैपिटल की पंख स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन, मिलेगी इतनी आर्थिक सहायता
    अगली खबर
    टाटा कैपिटल की पंख स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन, मिलेगी इतनी आर्थिक सहायता
    टाटा कैपिटल की स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन

    टाटा कैपिटल की पंख स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन, मिलेगी इतनी आर्थिक सहायता

    लेखन राशि
    Oct 19, 2023
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    भारत में आर्थिक परेशानी के चलते कई युवा अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।

    ऐसे युवाओं की मदद के लिए भारत सरकार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां विशेष स्कॉलरशिप (छात्रवृत्ति) योजनाएं संचालित करती हैं।

    टाटा समूह की प्रमुख वित्तीय शाखा टाटा कैपिटल भी 'पंख स्कॉलरशिप कार्यक्रम' के तहत छात्रों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।

    इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

    पात्रता

    किसे मिलेगा योजना का लाभ?

    टाटा कैपिटल की ये स्कॉलरशिप योजना माध्यमिक, स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध है।

    ऐसे में 11वीं-12वीं और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंंक प्राप्त होने चाहिए।

    आवेदक के परिवार की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 2,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    टाटा कैपिटल और Buddy4Study में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चे आवेदन के पात्र नहीं हैं।

    लाभ

    कितनी आर्थिक सहायता मिलती है?

    इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य आवेदकों को अध्ययन और वित्तीय आवश्यकता के आधार पर उनकी ट्यूशन फीस (शिक्षण शुल्क) की 80 प्रतिशत तक राशि या 10,000 से 12,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

    टाटा कैपिटल के शीर्ष अधिकारियों का कहना है, "हम मानते हैं कि शिक्षा एक उज्जवल भविष्य की आधारशिला है और यह स्कॉलरशिप पहल आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली छात्रों की आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करेगी।"

    चयन

    कैसे होता है चयन?

    इस स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर होता है।

    सबसे पहले आवेदकों को इन दोनों मापदंडों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

    इसके बाद उनका टेलीफोनिक साक्षात्कार होता है। इसमें पास उम्मीदवारों को समिति दौर के लिए बुलाया जाता है।

    स्कॉलरशिप के तहत कुल 50 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं।

    इसके साथ ही अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग उम्मीदवारों को भी आरक्षण मिलता है।

    आवेदन

    कैसे कर सकते हैं आवेदन?

    आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें।

    इसके बाद 'द टाटा कैपिटल पंख स्कॉलरशिप प्रोग्राम एप्लाई' लिंक पर क्लिक करें।

    पात्रता मापदंड जांचने के बाद 'स्टार्ट एप्लिकेशन' बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।

    आवेदन के लिए फोटो पहचान प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाणपत्र, प्रवेश प्रमाणपत्र, वर्तमान शैक्षिक वर्ष की शुल्क रसीद, बैंक खाता विवरण, पिछली कक्षा की अंकसूची जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्कॉलरशिप
    टाटा समूह

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    स्कॉलरशिप

    UGC-AICTE: अब हर महीने की 30 तारीख को ही छात्रों को मिल जाएगी स्कॉलरशिप भारत की खबरें
    सुशांत की जयंती पर बहन श्वेता ने छात्रों के लिए फंड की घोषणा की ट्विटर
    CBSE की 'सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप' क्या है? जानिए जरूरी बातें CBSE
    उत्तर प्रदेश में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, ऐसे करें आवेदन उत्तर प्रदेश

    टाटा समूह

    शेयर बाजार: सेंसेक्स 59,756 अंक तो निफ्टी 17,700 अंक के पार पहुंचा शेयर बाजार समाचार
    गुजरात को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट, एयरबस-टाटा समूह लगाएंगे सैन्य विमान बनाने का कारखाना गुजरात
    भारत के 'स्टील मैन' जमशेद ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन टाटा संस
    देश में आईफोन बना सकता है टाटा समूह, फैक्ट्री खरीदने के लिए चल रही बातचीत आईफोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025