NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / OSSSC ने निकाली फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता मानदंड
    अगली खबर
    OSSSC ने निकाली फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता मानदंड
    OSSSC ने निकाली फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कई पदों पर भर्ती

    OSSSC ने निकाली फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता मानदंड

    लेखन राशि
    Dec 19, 2023
    12:03 pm

    क्या है खबर?

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ओडिशा सब-ऑर्डिनेट कर्मचारी चयन आयोग (OSSSC) ने 2,400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

    इस भर्ती अभियान के जरिए ओडिशा में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।

    इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे।

    पद

    जानें पद विवरण

    इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2,453 रिक्त पद भरे जाने हैं। इनमें से 1,002 पद फार्मासिस्ट और 1,451 पद बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए हैं।

    स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 547 पद अनारक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 635 पद और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 262 पद आरक्षित हैं।

    इसी तरह फार्मासिस्ट के 238 पद अनारक्षित हैं। ST वर्ग के लिए 549 और SC वर्ग के लिए 184 पद आरक्षित हैं।

    पात्रता

    आवेदन के लिए योग्यता मानदंड

    फार्मासिस्ट के पद पर मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ फार्मेसी करने वाले युवा आवेदन कर सकेंगे।

    स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों के पास फॉर्मेसी में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

    दोनों पद के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2023 के अनुसार की जाएगी।

    आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

    चयन

    लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन

    ये पद संयुक्त भर्ती परीक्षा के तहत भरे जाएंगे। लिखित परीक्षा मार्च, 2024 में होने की संभावना है।

    परीक्षा में फार्मेसी, प्रैक्टिकल स्किल, गणित और अंग्रेजी से संबंधित 100 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।

    उम्मीदवार अधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से विस्तृत परीक्षा पाठ्यक्रम देख सकते हैं।

    फॉर्मासिस्ट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपये और स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

    आवेदन

    आवेदन के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

    आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर न्यू यूजर टैब पर क्लिक करें।

    इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण करें। आवेदन पत्र खोलें, इसमें सभी जरूरी जानकारियां सावधानी के साथ दर्ज करें।

    आवेदन के लिए 10वीं की अंकतालिका, फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा की अंकतालिका, जाति प्रमाणपत्र, कार्य अनुभव प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

    आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ओडिशा

    बालासोर हादसा: कोरोमंडल एक्सप्रेस के लोको पायलट से नहीं मिल पा रहा परिवार, कोई जानकारी नहीं भारतीय रेलवे
    ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं जगन्नाथ पुरी मंदिर
    जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 2023: ओडिशा के इन 5 पारंपरिक व्यंजनों का लें जायका, जानें रेसिपी रेसिपी
    ओडिशा: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद 2.5 लाख रुपये प्रति किलो वाले आमों की हुई चोरी मियाजाकी आम

    सरकारी नौकरी

    करेंसी नोट प्रेस नासिक में कई पदों पर निकली भर्ती, आज से करें आवेदन रोजगार समाचार
    बिहार: 1,279 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया, जल्द करें आवेदन बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
    ओडिशा में 2,700 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन ओडिशा
    तमिलनाडु में निकली शिक्षकों के 2,222 पदों पर भर्ती, 1 नवंबर से करें आवेदन तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025