Page Loader
जूम अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित 
जूम छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों को राहत पैकेज देगी

जूम अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी, इतने लोग होंगे प्रभावित 

Feb 08, 2023
09:57 am

क्या है खबर?

जूम वीडियो कम्युनिकेशंस इंक अपने 15 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस छंटनी से जूम के लगभग 1,300 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी ने मांग में वृद्धि के कारण कोविड-19 महामारी के दौरान अधिक संख्या में कर्मचारियों को काम पर रखा था। हालांकि, आर्थिक मंदी की आशंका को देखते हुए कंपनी अब अपनी लागत को कम करने के लिए कर्मचारियों की छंटनी करने वाली कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है।

राहत पैकेज

प्रभावित कर्मचारियों को मिलेगा पैकेज

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्म जूम के CEO एरिक युआन ने कहा है कि इस छंटनी से प्रभावित अमेरिका बेस्ड कर्मचारियों को चार महीने तक हेल्थ केयर कवरेज, सैलरी और साल 2023 का कारपोरेट बोनस दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी अन्य देशों के कानून के हिसाब से कर्मचारियों को राहत पैकेज देगी। युआन ने भी अपनी सैलरी में अगले वित्त वर्ष से 98% कटौती की है, वहीं बड़े अधिकारियों की बेस सैलरी में 20% की कटौती की जाएगी।