Loading...
जेरोधा हुआ डाउन, यूजर्स को ट्रेडिंग करने में हो रही परेशानी
जेरोधा हुआ डाउन

जेरोधा हुआ डाउन, यूजर्स को ट्रेडिंग करने में हो रही परेशानी

Sep 10, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

ब्रोकरेज कंपनी जेरोधा आज शेयर बाजार में तकनीकी समस्या का सामना कर रही है। BSE पर कुछ F&O कॉन्ट्रैक्ट में प्राइस अपडेट और ऑर्डर प्लेसमेंट को लेकर दिक्कत आई है। इसके चलते कुछ यूजर्स को ट्रेडिंग में परेशानी हुई। जेरोधा ने बताया कि वह इस समस्या को जल्द ठीक कराने के लिए एक्सचेंज के संपर्क में है। काईट ऐप पर भी यूजर्स को बताया गया कि तकनीकी दिक्कत के कारण संबंधित इंस्ट्रूमेंट में ट्रेडिंग अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है।

शिकायत

सेंसेक्स कॉन्ट्रैक्ट फ्रीज होने की शिकायत

तकनीकी समस्या के बीच कुछ ट्रेडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की कि सेंसेक्स 75,000 CE कॉन्ट्रैक्ट करीब 15 से 20 मिनट तक फ्रीज रहा।

10 सितंबर को सेंसेक्स की वीकली F&O एक्सपायरी भी है। ऐसे में यह दिक्कत ट्रेडर्स के लिए महत्वपूर्ण है।

पिछले कुछ एक्सपायरी दिनों को देखें तो क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे ट्रेडिंग के दौरान सावधानी जरूरी है।

शिकायतें

समस्या ठीक होने के बाद भी शिकायतें

जेरोधा ने बाद में कहा कि तकनीकी समस्या ठीक हो गई है, लेकिन कुछ यूजर्स ने अभी भी दिक्कत बने रहने की शिकायत की है।

दोपहर 12:56 बजे सेंसेक्स 57.54 अंक यानी 0.08 प्रतिशत बढ़कर 74,821.77 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 11.75 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,443.25 पर था।

इस दौरान करीब 1,867 शेयर बढ़त में, 1,937 शेयर गिरावट में और 173 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT