Loading...
खाते में 10,000 करोड़ रुपये आने के बाद कंगाल हो गया यह युवा, जानिए पूरा मामला
राजस्थान के युवा के खाते में 10,000 हजार करोड़ रुपये जमा होने का मामला सामने आया है

खाते में 10,000 करोड़ रुपये आने के बाद कंगाल हो गया यह युवा, जानिए पूरा मामला

Oct 31, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

राजस्थान के सीकर में मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले 22 वर्षीय समीर खान को उस समय गहरा झटका लगा, जब उसके बैंक खाते में अचानक 10,000 करोड़ रुपये जमा हो गए। खाते में पहले से जमा 55,000 रुपये भी अटक गए। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए बैलेंस चेक किया तो माजरा देखकर उड़ गए होश। ऐप में बैलेंस शून्य दिखा रहा था और वह अपने खाते में जमा रुपये का भी इस्तेमाल नहीं कर पा रहा था।

मामला 

ऐसे हुआ खुलासा 

खान ने 28 अक्टूबर को मोबाइल रिचार्ज करने के लिए कोटक बैंक का ऐप खोला। पिन डालने के बाद अपना अकाउंट बैलेंस चेक किया तो पाया कि वह शून्य था।

जब उन्होंने और डिटेल देखी तो पता चला कि उनके अकाउंट पर 10,000 करोड़ रुपये का लियन लगा दिया गया है।

लियन एक ऐसी राशि है, जिसे बैंक किसी खाते पर चिह्नित कर देता है या रोक कर रखता है, जिससे खाताधारक उस रकम का इस्तेमाल नहीं कर पाता।

वजह 

इस कारण खाते में आया पैसा 

निर्मल मेडिकल पॉइंट में 10,000 रुपये के वेतन पर काम करने वाले खान ने अपना खाता ब्लॉक होने का पता चलने पर साइबर पुलिस से संपर्क किया।

जांच में पता चला कि यह सब तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने पुष्टि की कि उनके खाते में असल में कोई रकम न तो जमा हुई थी और न ही ब्लॉक की गई थी। इसके बाद उनके 55,000 रुपये पर लगी रोक हटा दी गई।

ADVERTISEMENT