Page Loader
आपके पास पहले से हो सकता है व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, यहां जानिए कैसे 
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर कई माध्यमों से फ्री में मिलता है (तस्वीर: फ्रीपिक)

आपके पास पहले से हो सकता है व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, यहां जानिए कैसे 

Jul 13, 2025
03:29 pm

क्या है खबर?

कई लोग दुर्घटना के कारण होने वाले किसी तरह के नुकसान से बचने या हादसे में मौत के बाद परिवार को विपत्तियों से बचाने के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा करवा लेते हैं। व्यक्तिगत दुर्घटना (PA) पॉलिसी दुर्घटना के कारण मृत्यु, विकलांगता या अस्पताल में भर्ती होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है। बहुत कम लोग की पता होता है कि उनके पास कई माध्यमों से यह कवर पहले से होता है। आइये जानते कहां-कहां से व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलता है।

बैंक लोन 

बैंक लोन में भी शामिल होता है यह कवर

बैंक लोन: बैंक अक्सर पर्सनल, होम या वाहन लोन के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा कवर भी शामिल करते हैं। अगर किसी दुर्घटना से लोन की अदायगी प्रभावित होती है तो यह कवर लागू हो जाता है। क्रेडिट कार्ड: कई क्रेडिट कार्ड निःशुल्क PA बीमा प्रदान करते हैं। यह कार्डधारकों के लिए एक छिपा हुआ लाभ है। बैंक अकाउंट्स: कुछ बचत या वेतन खातों में फ्री PA कवर होता है। यह एक अतिरिक्त वैल्यू-एड होता है।

नियोक्ता बीमा 

नियोक्ता कंपनी देती हैं यह कवर 

नियोक्ता बीमा: ज्यादातर कंपनियां ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट (GPA) कवर प्रदान करती हैं। इसके तहत दुर्घटना, विकलांगता या आकस्मिक मृत्यु के लिए एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाता है। ग्रुप हेल्थ प्लान: ग्रुप मेडिकल कवर (GMC) में इनबिल्ट या वैकल्पिक PA लाभ हो सकता है। यह आकस्मिक चोटों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करता है। मोटर बीमा: इसमें मालिक-चालक के लिए अनिवार्य PA कवर शामिल है। यह दुर्घटना होने पर चालक को कवर करता है।

एड-ऑन 

इन एड-ऑन में भी मिलता है कवर 

स्वास्थ्य बीमा ऐड-ऑन: कई स्वास्थ्य बीमा योजनाएं अतिरिक्त लाभ के रूप में PA कवर प्रदान करती हैं। यह बीमारियों से परे जाकर कवरेज का दायरा बढ़ाती है। होम इंश्योरेंस: कुछ होम इंश्योरेंस पॉलिसियों में वैकल्पिक व्यक्तिगत दुर्घटना कवर होता है। इससे घर पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। सदस्यता: कर्मचारी समूह, पूर्व छात्र नेटवर्क या क्लब अपने सदस्यों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा कवर खरीद सकते हैं। यह कम लागत पर ज्यादा बीमा राशि दे सकता है।