Page Loader
याहू भी करेगी अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोग गंवा सकते हैं नौकरी
याहू को 2021 में इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने खरीद लिया था

याहू भी करेगी अपने 20 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी, इतने लोग गंवा सकते हैं नौकरी

Feb 10, 2023
09:54 am

क्या है खबर?

याहू अपने 20 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। छंटनी साल के अंत तक कंपनी के लगभग 50 प्रतिशत विज्ञापन तकनीक कर्मचारियों को प्रभावित करेगी। कंपनी अपने विज्ञापन तकनीक विभाग के पुनर्गठन के लिए छंटनी की योजना बना रही है और इससे लगभग 1,000 कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा सकते हैं। बता दें, 2021 में याहू को निजी इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ने पांच बिलियन डॉलर (लगभग 413 अरब रुपये) में खरीद लिया था।

डिज्नी ने भी की छंटनी की घोषणा

डिज्नी और ईबे ने भी की कर्मचारियों की छंटनी

याहू से पहले डिज्नी और ईबे अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। बुधवार को डिज्नी ने वैश्विक स्तर पर अपने 3.2 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। इससे डिज्नी के लगभग 7,000 कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा सकते हैं। डिज्नी से पहले ई-कॉमर्स कंपनी ईबे ने भी अपने 4 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की थी। इस छंटनी से कंपनी के 500 से अधिक कर्मचारी प्रभावित होंगे।