Loading...
क्या विदेशों में भी UPI भुगतान करने पर लगेगा शुल्क?
UPI अब 11 देशों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है

क्या विदेशों में भी UPI भुगतान करने पर लगेगा शुल्क?

Sep 25, 2026
05:29 pm

क्या है खबर?

भारत का UPI अब 11 देशों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) इसे दूसरे देशों तक पहुंचा रहा है। ग्रीस और मालदीव हाल में UPI से जुड़े हैं। इनके अलावा, कंबोडिया, भूटान, नेपाल, सिंगापुर, UAE, फ्रांस, श्रीलंका, मॉरीशस और कतर में भी UPI स्वीकार किया जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या UPI शुल्क विदेशों में भी लगेगा।?

देश

भारत में कितना लगेगा शुल्क?

नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के दुकानदारों वाले UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लगेगा।

75,000 रुपये या उससे ज्यादा के भुगतान पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपये होगा। रेलवे, दूरसंचार, बीमा, पेट्रोल और कृषि से जुड़े कुछ भुगतान पर 2,000 रुपये से ज्यादा की रकम पर हर भुगतान के लिए 5 रुपये शुल्क लगेगा।

वहीं शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े UPI भुगतान पर 0.02 प्रतिशत MDR लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये होगी।

विदेश

क्या दूसरे देशों में भी लगेगा MDR?

UPI के 11 देशों में इस्तेमाल के बीच अब सवाल है कि भारत में लगने वाला MDR दूसरे देशों में भी लागू होगा या नहीं और अगर लागू होगा तो कितना?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, UPI इस्तेमाल करने वाले सभी 11 देशों में नया MDR नियम लागू हो सकता है।

हालांकि, सरकार के FAQ में सभी देशों पर शुल्क लगाने की साफ जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए विदेशों में MDR लागू होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENT

शुल्क

ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क

UPI से एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को पैसे भेजता है तो उस पर शुल्क नहीं लगेगा। ग्राहक से MDR के नाम पर अलग पैसा लेने की भी अनुमति नहीं होगी।

बैंक और UPI ऐप कंपनियां छिपा हुआ शुल्क नहीं लगा सकेंगी। हर महीने 1 लाख रुपये तक UPI भुगतान लेने वाले छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर को भी MDR नहीं देना होगा।

छोटे व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए कुल MDR का 5 प्रतिशत पैसा अलग फंड में रखा जाएगा।

ADVERTISEMENT