क्या अब हर शनिवार बंद रहेंगे बैंक? सोशल मीडिया पर अधिसूचना वायरल
क्या है खबर?
सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की छुट्टी से जुड़ा एक आदेश तेजी से वायरल हो रहा है। इस आदेश में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार ने सभी सरकारी बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। वायरल दस्तावेज में भारतीय स्टेट बैंक समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का जिक्र किया गया है। हालांकि, इस दावे की जांच के बाद सरकारी तथ्य जांच एजेंसी ने इसे फर्जी बताया है।
दावा
हर शनिवार छुट्टी का दावा गलत
वायरल दस्तावेज में दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
एजेंसी ने साफ किया कि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई आदेश या अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिसमें हर शनिवार छुट्टी घोषित हो।
बैंक की छुट्टियों से जुड़ी जानकारी के लिए ग्राहकों को आधिकारिक सरकारी या संबंधित बैंक के माध्यम से मिली सूचना ही देखनी चाहिए।
वजह
क्यों पैदा हुई भ्रम की स्थिति?
बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के संगठन हाल ही में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल पर जाने वाले थे।
हालांकि, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच बातचीत के बाद हड़ताल टाल दी गई। कुछ मांगों और मुद्दों पर सहमति बनने के बाद यह फैसला लिया गया था।
इसी बीच सोशल मीडिया पर हर शनिवार बैंक बंद रहने का फर्जी आदेश वायरल हुआ, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 1, 2026
❌ The document… pic.twitter.com/ClCqEt2UAX