Loading...
समय पर भुगतान के बाद भी क्यों गिर सकता है क्रेडिट स्कोर? जानिए समाधान
ऐसा हमेशा नहीं होता और कई बार बिना किसी गलती के भी क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है

समय पर भुगतान के बाद भी क्यों गिर सकता है क्रेडिट स्कोर? जानिए समाधान

Jul 14, 2026
09:03 am

क्या है खबर?

कई लोग मानते हैं कि अगर उन्होंने लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड का भुगतान हमेशा समय पर किया है तो उनका क्रेडिट स्कोर कभी नहीं गिरेगा। हालांकि, ऐसा हमेशा नहीं होता और कई बार बिना किसी गलती के भी क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। ऐसे में घबराने के बजाय इसकी सही वजह जानना और समय रहते जरूरी कदम उठाना सबसे जरूरी माना जाता है, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

#1

इन वजहों से भी कम हो सकता है आपका स्कोर

समय पर भुगतान के बावजूद कई कारण क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकते हैं।

कम समय में कई बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करना, ज्यादा क्रेडिट इस्तेमाल करना, पुराने क्रेडिट अकाउंट बंद करना या रिपोर्ट में गलत जानकारी दर्ज होना इसकी वजह बन सकती है।

अगर बिना किसी कारण स्कोर 50 से 60 अंक तक गिर जाए तो तुरंत क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करनी चाहिए और कारण का पता लगाना चाहिए।

#2

क्रेडिट रिपोर्ट में इन गलतियों को जरूर जांचें

सिर्फ ऐप पर दिखने वाले स्कोर पर भरोसा करने के बजाय पूरी क्रेडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें।

इसमें देखें कि कोई भुगतान गलत तरीके से बकाया तो नहीं दिखाया गया, कोई अनजान लोन या क्रेडिट कार्ड अकाउंट तो नहीं जुड़ा है, बिना अनुमति के कोई क्रेडिट जांच तो नहीं हुई या बंद किया गया अकाउंट अब भी सक्रिय तो नहीं दिख रहा।

ऐसी गलतियां भी स्कोर कम कर सकती हैं, इसलिए पूरी रिपोर्ट ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

ADVERTISEMENT

#3

गलती मिले तो तुरंत करें यह जरूरी काम

अगर रिपोर्ट में कोई गलत जानकारी मिलती है तो इंतजार करने के बजाय तुरंत संबंधित क्रेडिट ब्यूरो और लोन देने वाली संस्था के पास शिकायत दर्ज करें।

इसके साथ ही भुगतान की रसीद, बैंक स्टेटमेंट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करें ताकि जांच जल्दी पूरी हो सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, सही दस्तावेज मिलने पर अधिकतर मामलों में लगभग 30 दिनों के भीतर सुधार किया जा सकता है और आपका क्रेडिट स्कोर दोबारा बेहतर हो सकता है।

ADVERTISEMENT