Loading...
वनप्लस भारत समेत कई अन्य देशों में कर सकती है कारोबार बंद, जानिए वजह
दूसरे देशों में भी इसी तरह के कदम उठाए जा सकते हैं

वनप्लस भारत समेत कई अन्य देशों में कर सकती है कारोबार बंद, जानिए वजह

Jul 16, 2026
10:23 am

क्या है खबर?

दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस को लेकर एक बार फिर नई चर्चा शुरू हो गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी आने वाले समय में कुछ बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अपना कारोबार बंद कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह कदम उसकी मूल कंपनी ओप्पो की वैश्विक पुनर्गठन योजना का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं की गई है।

दावा

पहले अमेरिका और यूरोप से हटने का दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस सबसे पहले अमेरिका और यूरोप के बाजारों से अपना कारोबार समेट सकती है।

इसके बाद दूसरे देशों में भी इसी तरह के कदम उठाए जा सकते हैं। भारत में वर्ष 2027 के दौरान कंपनी के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और कंपनी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में ग्राहक आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

वजह

ओप्पो की नई रणनीति बताई जा रही वजह

ओप्पो अपने स्मार्टफोन कारोबार में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है।

इसके पीछे पुर्जों की बढ़ती कीमतें, वैश्विक कारोबारी चुनौतियां और दूसरे बाजारों की स्थिति को वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रियलमी के कारोबार में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

हालांकि, इन योजनाओं को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और सभी दावे रिपोर्ट पर आधारित बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य

भारत को लेकर बनी हुई है स्थिति साफ नहीं

रिपोर्ट में पहली बार भारत का भी जिक्र किया गया है, जिससे यहां के ग्राहकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।

इससे पहले सिर्फ अमेरिका और यूरोप से बाहर निकलने की बातें सामने आई थीं। फिलहाल वनप्लस की ओर से भारत या दूसरे बाजारों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में स्मार्टफोन बाजार की तस्वीर बदल सकती है।

ADVERTISEMENT