Loading...
देशभर में बैंक कर्मचारियों ने आज क्यों बुलाई हड़ताल? जानिए क्या है मांग
देशभर में बैंक कर्मचारियों ने आज बुलाई हड़ताल

देशभर में बैंक कर्मचारियों ने आज क्यों बुलाई हड़ताल? जानिए क्या है मांग

Sep 11, 2026
12:35 pm

क्या है खबर?

देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने आज (10 सितंबर) 1 दिन की हड़ताल बुलाई है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर की जा रही इस हड़ताल का असर खासकर सरकारी बैंकों की शाखाओं पर पड़ा है। कई जगह शाखाएं बंद हैं या सीमित काम हो रहा है। हड़ताल के कारण ग्राहकों को नकद जमा करने, पैसे निकालने और चेक से जुड़े कामों में परेशानी हो सकती है। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी।

मांग

हफ्ते में पांच दिन काम की मांग

बैंक कर्मचारी लंबे समय से हफ्ते में पांच दिन काम और दो दिन छुट्टी की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।

यूनियन चाहती है कि महीने के सभी शनिवार को बैंक बंद रहें। अभी महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। मार्च, 2024 में हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में सभी शनिवार की छुट्टी को लेकर सहमति बनी थी।

हालांकि, इसे लागू करने के लिए अभी सरकारी नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है।

पेंशन

पेंशन और वेतन के मुद्दे भी शामिल

यूनियन की मांगों में पेंशन और वेतन से जुड़े लंबित मामलों का समाधान भी शामिल है।

कर्मचारी पेंशन में अपडेट और जरूरी सुधार चाहते हैं। इसके अलावा, सभी पेंशनर्स के लिए एक समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला लागू करने की मांग है। नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में जाने का विकल्प देने की मांग भी की जा रही है।

यूनियन का कहना है कि इन मुद्दों पर जल्द समाधान निकालना चाहिए।

ADVERTISEMENT

असर

सरकारी बैंकों की सेवाओं पर ज्यादा असर

हड़ताल से ज्यादातर सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों की शाखाओं में काम प्रभावित हुआ है।

नकद लेनदेन, चेक क्लियरेंस और प्रशासनिक कामों पर इसका असर पड़ सकता है। हालांकि, UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल से होने वाले डिजिटल लेनदेन चालू रहेंगे। ज्यादातर निजी बैंकों का कामकाज सामान्य है।

बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने सरकार से अपनी मांगों पर जल्द फैसला लेने और लंबित मामलों को सुलझाने की अपील की है।

ADVERTISEMENT