Loading...
सोने-चांदी की कीमतों में क्यों देखने को मिल रही लगातार गिरावट?
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों देखने को मिल रही लगातार गिरावट?

Nov 19, 2026
01:43 pm

क्या है खबर?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला इस हफ्ते भी जारी है। आज (19 नवंबर) मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.15 प्रतिशत गिरकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, चांदी के वायदा भाव में कुछ सुधार देखने को मिला और यह 0.79 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, बाजार में दोनों धातुओं पर दबाव बना हुआ है।

#1

अमेरिकी डॉलर में मजबूती से सोने पर बढ़ा दबाव

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है।

डॉलर में तेजी आने से दूसरी मुद्राओं में सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग प्रभावित होती है। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ने से निवेशकों का रुझान सोने से दूसरी जगहों पर जा रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने कीमती धातुओं की कीमतों को कमजोर किया है।

#2

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर चिंता

अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है।

अक्टूबर में अमेरिकी उपभोक्ता कीमतों में 0.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। इसके बाद बाजार में दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है।

ब्याज दरें बढ़ने से सोने जैसी धातुओं में निवेश का आकर्षण कम हो सकता है। इसी आशंका के कारण निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं।

ADVERTISEMENT

#3

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोर हुआ सोना

भारत में सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरावट का भी असर पड़ा है।

गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोना करीब 3,700 डॉलर प्रति औंस तक गिर गया, जो सितंबर, 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में शादी-ब्याह के मौसम की मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से कीमतों को सहारा मिल सकता है।

आने वाले समय में सोना 3,850 से 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENT