Loading...
क्यों इंडिगो को पुणे में करानी पड़ी विमान की आपात लैडिंग? जानिए पूरा मामला
इंडिगो ने पुणे से गुवाहाटी की उड़ान की आपतकालीन लैंडिंग कराई

क्यों इंडिगो को पुणे में करानी पड़ी विमान की आपात लैडिंग? जानिए पूरा मामला

Nov 15, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की एक उड़ान को रविवार सुबह पुणे हवाई अड्‌डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर अंदर नहीं जा पाया था। 192 यात्रियों और क्रू सदस्यों को ले जा रहा यह विमान सुबह 9:04 बजे सुरक्षित उतर गया। यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 (VT-IZE) के साथ हुई। एयलाइन ने प्रभावित यात्रियों को गुवाहाटी पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से पुणे तक एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।

कारण 

इस कारण रोकना पड़ा विमान 

उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया कि विमान का लैंडिंग गियर अंदर जाने के बजाय बाहर ही रह गया है।

अलर्ट मिलने के बाद भारतीय वायु सेना (IAF) ने पुणे हवाई अड्डे पर 'पूर्ण आपातकाल' घोषित कर दिया।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने ATC, इंडिगो और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय किया, जबकि अग्निशमन सेवाओं, एंबुलेंस और आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया।

समाधान 

लैंडिंग गियर का किया निरीक्षण 

लैंडिंग से पहले विमान ने रनवे के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरी, ताकि अधिकारी इसके लैंडिंग गियर का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर सकें।

इसके बाद यह हवाई अड्डे पर वापस आया और सुबह 9:04 बजे सुरक्षित उतर गया। इसके बाद 3 दमकल गाड़ियां और 2 एंबुलेंस विमान को बे नंबर 7 तक ले गईं।

विमान सुरक्षित होने की पुष्टि होने के बाद ATC ने 'पूर्ण आपातकाल' हटा ली। किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

ADVERTISEMENT