Page Loader
कौन हैं भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर, जिन्होंने हुरुन रिच लिस्ट में बनाई जगह?
भारत की सबसे अमीर महिला बनीं रोशनी नादर

कौन हैं भारत की सबसे अमीर महिला रोशनी नादर, जिन्होंने हुरुन रिच लिस्ट में बनाई जगह?

Mar 28, 2025
03:36 pm

क्या है खबर?

HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं। 40 अरब डॉलर (लगभग 3,420 अरब रुपये) की संपत्ति के साथ वह टॉप 10 में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उनके पिता शिव नादर ने HCL टेक्नोलॉजीज में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी ट्रांसफर की, जिससे उनकी संपत्ति बढ़ी। वह अब भारत की तीसरी सबसे अमीर व्यक्ति भी बन गई हैं।

परिचय

रोशनी हैं तकनीक जगत की अग्रणी हस्ती

रोशनी HCL टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन हैं, जिसका बाजार मूल्यांकन 48 अरब डॉलर (लगभग 4,100 अरब रुपये) है। वह CSR बोर्ड समिति की प्रमुख भी हैं। नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से स्नातक और केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से MBA करने के बाद, उन्होंने HCL में रणनीतिक भूमिका निभाई। 2023 में, उन्हें शैफनर पुरस्कार मिला। वह शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं, जो करीब 100 अरब रुपये के शिक्षा कार्यक्रमों का संचालन करता है।

शिक्षा 

शिक्षा और नेतृत्व में भी अग्रणी

रोशनी कम आय वर्ग के बच्चों को शिक्षा देती हैं। वह MIT स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की सलाहकार परिषद और नेचर कंजर्वेंसी के वैश्विक बोर्ड की सदस्य हैं। 2017 से फोर्ब्स की शीर्ष 100 महिलाओं में शामिल रहीं। 2024 में, उन्हें फ्रांस का 'शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर' सम्मान मिला। उनकी सफलता महिलाओं की बढ़ती आर्थिक भागीदारी का प्रतीक है। 561 महिलाओं को शामिल करने वाली हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 224 स्व-निर्मित अरबपति हैं।